धर्मशाला के समीप दाडऩू में प्रेस फोटोग्राफर श्याम शर्मा से कुछ लोगों ने मारपीट कर उनकी सोने की चेन व नकदी छीन ली और कैमरा तोड़ डाला। एक दैनिक समाचार पत्र का प्रेस फोटोग्राफर खनियारा निवासी श्याम कुमार शुक्रवार रात्रि काम खतम करने के बाद घर वापस लौट रहा थे। दाडऩू के समीप बीड़ निवासी सुनील कुमार, देशराज और सुभाष सहित अन्य युवकों ने उसका मोटरसाइकिल रोक लिया। युवकों ने प्रेस फोटोग्राफर से मारपीट की तथा उसकी सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया तथा कैमरा तोड़ दिया।
पुलिस ने श्याम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं धर्मशाला के पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुए आईजी नॉर्थ जोन राकेश अग्रवाल से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। श्याम शर्मा पर हुए हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मशाला इकाई ने भी डीसी को ज्ञापन सौंपकर हमलावरों को अरेस्ट करने की मांग की है।






