फगवाड़ा : गांव बाखड़ियाना में तीन लोगों ने एक पत्रकार बलदेव सिंह पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलदेव सिंह ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का कार्य करता है। बुधवार को वह अपने एक अन्य साथी के साथ गांव में ही जमीन दिखाने जा रहा था कि गांव के ही तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






