फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में एक फर्जी पत्रकार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जब इससे पहले पूछा गया तो इसने अपने आप को एक अखबार का पत्रकार तथा अस्पताल के पीएमओ का रिश्तेदार बताया लेकिन इसके ऊपर जब शक हुआ तो लोगों ने उसे पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने जांच की तो इस फर्जी पत्रकार की पोल खुल गई.
दरअसल यह युवक अस्पताल में पत्रकार तथा पीएमओ का रिश्तेदार होने का रोब गांठकर कर्मचारियों को डराता था. साथ ही अपने कई उल्टे-सीधे काम भी कराता था. तमाम मरीजों या तीमारदारों का अस्पताल में कोई काम कराने का आश्वासन देकर वसूली करता था. इसे ज्यादातर समय अस्पताल के मोर्चरी में देखा जाता था. परेशान कर्मचारियों ने इसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह फर्जी तरीके से पत्रकारिता का रौब गांठता था. आरोपी ने पुलिस के सामने माना कि वह पत्रकार नहीं है.






