Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फर्जीवाड़ा करके भास्कर के मालिकों ने ग्रामीण बेरोजगारों का हक हड़पा

Pradeep Mishra : ऐसे मीडिया को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिये… दैनिक भास्कर ग्रुप मीडिया का भ्रष्ट काला चेहरा… केन्द्र सरकार की ई-गवर्नेंस योजना के तहत इन्दौर-उज्जैन संभाग के 12000 गांवों के ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार प्रोजेक्ट बनाया गया. इस योजना को एन.जी.ओ. NICT के माध्यम से भास्कर वालों ने ले लिया. NICT एनजीओ के अध्यक्ष डा. भरत अग्रवाल हैं. ये भरत अग्रवाल दैनिक भास्कर ग्रुप में डायरेक्टर के पद पर सुशोभित हैं, प्रधानमंत्री के सरकारी दौरों में दैनिक भास्कर की तरफ से प्रधानमंत्री के साथ प्लेन में विदेशों की यात्रा करते हैं.

Pradeep Mishra : ऐसे मीडिया को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिये… दैनिक भास्कर ग्रुप मीडिया का भ्रष्ट काला चेहरा… केन्द्र सरकार की ई-गवर्नेंस योजना के तहत इन्दौर-उज्जैन संभाग के 12000 गांवों के ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार प्रोजेक्ट बनाया गया. इस योजना को एन.जी.ओ. NICT के माध्यम से भास्कर वालों ने ले लिया. NICT एनजीओ के अध्यक्ष डा. भरत अग्रवाल हैं. ये भरत अग्रवाल दैनिक भास्कर ग्रुप में डायरेक्टर के पद पर सुशोभित हैं, प्रधानमंत्री के सरकारी दौरों में दैनिक भास्कर की तरफ से प्रधानमंत्री के साथ प्लेन में विदेशों की यात्रा करते हैं.

राइटर्स एंड पब्लिशर्स लिमिटेड कंपनी जिसका विलय सन् 2006 में डी.बी. कार्प में हो गया और अब  कंपनी का अस्तित्व ही नहीं है, के आधार पर भरत अग्रवाल ने सी.ए. के माध्यम से फर्जी कूटरचित वित्त दस्तावेजों को तैयार कराया. इसी आधार पर सन् 2008 में म.प्र. के पूर्व आई.टी. सचिव अनुराग जैन व म. प्र. स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि. (म. प्र. शासन का निकाय) के पूर्व प्रबंध निदेशक अनुराग श्रीवास्तव के साथ आपराधिक षड़यंत्र कर, इन्दौर-उज्जैन संभाग के ग्रामीण इलाकों में 2158 कामन सर्विस सेन्टर खोलने का अनुबंध किया.

बड़े शर्म की बात है कि इस सरकारी अनुबंध में राज्य शासन की तरफ से पूर्व सचिव आई.टी. विभाग अनुराग जैन व पूर्व प्रबंध निदेशक अनुराग श्रीवास्तव (म. प्र. स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि.) के हस्ताक्षर हैं, वहीं दूसरी ओर दैनिक भास्कर ग्रुप की कंपनी जिसका अस्तित्व ही नहीं है, की तरफ से चपरासी ने हस्ताक्षर किये हैं.

सम्पूर्ण नियमों, गाइडलाईनों की अवहेलना कर अपराधिक कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर टेन्डर प्राप्त किया. टेन्डर देने में मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों ने पूर्णतया अपराधिक कृत्य किया. अपने खुद के पेपर में फर्जी विज्ञापन व प्रेस कान्फ्रेंन्स करके इन्दौर-उज्जैन संभाग के शिक्षित ग्रामीण बेरोजगारों से करोड़ों-अरबों रूपये की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजना के नाम पर खुलेआम ठगी की.

विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण में अपराध धारा 467, 468, 471, 420, 109, 120 बी सहपठित धारा 34 भा.द.वि. के अंतर्गत एवं धारा 13 (1) (डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत दैनिक भास्कर ग्रुप व राज्य शासन के दो वरिष्ठ IAS व एक IFS व निम्न आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज विशिष्ट न्यायालय द्वारा आरोपियों के विरूद्ध संज्ञान लेने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति लाने के लिए आदेश दिए गए हैं…

1. रमेशचन्द्र अग्रवाल पिता द्वारिकाप्रसाद अग्रवाल पता 4 /54, प्रेस काम्पलेक्स, ए.बी. रोड, इन्दौर

2. डा. भरत अग्रवाल पिता मोहनलाल अग्रवाल (अध्यक्ष, एन.आई.सी.टी.) पता: दैनिक भास्कर, 6 द्वारिका सदन, प्रेस काम्पलेक्स, एम.पी. नगर झोन -1, भोपाल, म.प्र.

3. रवि सांवला पिता हरिराम सांवला (कोषाध्यक्ष, एन.आई.सी.टी.) पता: दैनिक भास्कर, 6 द्वारिका सदन, प्रेस काम्पलेक्स, एम.पी. नगर झोन -1, भोपाल, म.प्र.

4. हिमांशु झंवर पिता एम.एल.झंवर (सचिव, एन.आई.सी.टी.) पता: दैनिक भास्कर, 6 द्वारिका सदन, प्रेस काम्पलेक्स, एम.पी. नगर झोन -1, भोपाल, म.प्र.

5. पी.जी. मिश्रा पिता गोपालकृष्ण मिश्रा (कार्यकारिणी सदस्य, एन.आई.सी.टी.) पता: दैनिक भास्कर, 6 द्वारिका सदन, प्रेस काम्पलेक्स, एम.पी. नगर झोन -1, भोपाल, म.प्र.

6. विवेक जैन पता 4 /54, प्रेस काम्पलेक्स, ए.बी. रोड, इन्दौर

7. राइटर्स एंड पब्लिशर्स लिमिटेड पता 4 /54, प्रेस काम्पलेक्स, ए.बी. रोड, इन्दौर

8. मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल

9. नेटवर्क फार इन्फरमेशन एंड कम्प्यूटर टेक्नोलाजी पता: 403, शेखर पैलेस, विजय नगर, स्कीम नं. 54, इन्दौर (म.प्र.)

10. श्री अनुराग श्रीवास्तव (आई.एफ.एस.) पूर्व प्रबंध निदेशक मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड

11. श्री अनुराग जैन (आई.ए.एस.) पूर्व सचिव सूचना एवं पौद्योगिकी विभाग म.प्र. शासन

12. श्री हरिरंजन राव (आई.ए.एस.) वर्तमान सचिव सूचना एवं पौद्योगिकी विभाग म.प्र. शासन एवं प्रबंध निदेशक मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल

13. लक्ष्मीकांत तिवारी, जनरल मैनेजर मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल

14. श्री पी. एन. ध्यानी, वरिष्ठ जनरल मैनेजर मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल

15. श्री के. आर. नारायणा, वरिष्ठ जनरल मैनेजर मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल

16. मुकेश हजेला पिता दिनेश अवतार हजेला (उपाध्यक्ष, एन.आई.सी.टी.) पता: 450-451, सनसिटी, महालक्ष्मी नगर, इन्दौर

17. सोनिया पति मुकेश हजेला (सदस्य, एन.आई.सी.टी.) पता: 450-451, सनसिटी, महालक्ष्मी नगर, इन्दौर

18. जितेन्द्र चैधरी पिता बाबुलाल चैधरी (संयुक्त सचिव, एन.आई.सी.टी.) पता: 418-ए, सनसिटी, महालक्ष्मी नगर, इन्दौर

19. माया पति जितेन्द्र चैधरी (सदस्य, एन.आई.सी.टी.) पता: 418-ए, सनसिटी, महालक्ष्मी नगर, इन्दौर

20. महेन्द्र गुप्ता पिता मनोहरलाल गुप्ता (सदस्य, एन.आई.सी.टी.)

21. अरविंद चैधरी पिता बाबुलाल चैधरी (सदस्य, एन.आई.सी.टी.)

प्रदीप मिश्रा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...