हिंदुस्तान, कानपुर के स्थानीय संपादक की गलत नीतियों से खफा होकर हिंदुस्तान, फर्रूखाबाद के ब्यूरो चीफ पद से चंद्रपाल सिंह सेंगर के इस्तीफा देने के बाद कई और लोगों ने भी इस्तीफा दे दिया है. भड़ास4मीडिया को मिले एक मेल में बताया गया है कि फर्रुखाबाद जनपद के सभी आंचलिक प्रतिनिधियों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है.
इनके नाम हैं- पवन अग्निहोत्री (अमृतपुर), सुरेन्द्र सिंह (राजेपुर), अलीदराज खां (कमालगंज), देवेन्द्र सिंह (खुदागंज), ब्रजेश दुबे (मोहम्मदाबाद), ऋषि सेंगर (बहोरिकपुर), शुभम मिश्रा (कार्यालय सहायक). इस बीच, एक अन्य जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद में दो दिनों से हिंदुस्तान अखबार नहीं बंट रहा है. जो आंचलिक प्रतिनिधि हैं, वही एजेंट भी होते हैं और इनके इस्तीफा देने के कारण अखबार बंटना बंद हो चुका है. उधर, प्रबंधन पूरे विवाद के निपटारे के लिए सक्रिय हो गया है. लखनऊ के वरिष्ठ स्थानीय संपादक नवीन जोशी पूरे मामले की जानकारी लेकर मामले के हल के लिए सक्रिय हो गए हैं.






