कोलकाता। भारत के क्षेत्रीय टेलीविजन बाजार में बड़ा निवेश करते हुए ट्रैवल और लाइफस्टाइल चैनल फॉक्स ट्रैवलर ने बंगाली भाषा में भी चौबीसों घंटे की अपनी सेवा आरंभ कर दी है। फॉक्स इंटरनेशनल चैनलों की उपाध्यक्ष देवार्पिता बनर्जी ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर निवेश हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। हम दर्शकों भाषा के जितने नजदीक होंगे उनके लिए हमें और प्रसारित सामग्री को समझना आसान होगा। इसी क्रम में हमने बंगाली भाषा में सेवा की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में हमारे दर्शकों की संख्या सबसे अधिक है। बंगाली और तमिल भाषा में अपने चैनल शुरू करके हम अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। हम कार्यक्रमों में स्थानीय तड़का लगाना चाहते हैं। उल्लेखनीय यह चैनल फिलहाल भारत में अंग्रेजी, हिन्दी और तमिल भाषा में अपनी सेवाएं दे रहा है। अब चौथी भाषा के रूप में बांग्ला में कदम रखा है।






