फिरोजाबाद जनपद के हिंदुस्तान के जिला प्रतिनिधि अमित उपाध्याय पर कुछ दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया. इस दौरान पास खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनकर पूरी घटना को देखती रही. अमित दोपहर को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हिन्दुस्तान का पैसा जमा करने जा रहे थे. वहीं बैंक के पास ही खड़े तीन दबंगों ने इनको पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी. इनके पास से पैसे और सामान भी छीन लिया.
घायल अमित को अस्पाताल ने जाया गया. आक्रोशित मीडियाकर्मियों ने थाना उत्तर का घिराव किया. पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ़्तार कर लिया है. लापरवाही बरतने पर दो सिपाहियों को निलंबित और छह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मीडियाकर्मियों ने बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की है. सभी आरोपी यादव समाज से हैं और यूपी सरकार के नेताओं से इनको संरक्षण मिल रहा है.
भड़ास तक अपनी बात, सुख-दुख, सूचना, सीक्रेट, रिएक्शन शेयर करने के लिए [email protected] पर मेल करें.






