Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फिल्म प्रोडक्शन में उतरे ‘समाचार प्लस’ के सीईओ उमेश कुमार, ‘चिरकुट’ बनाएंगे

समाचार प्लस चैनल के सीईओ उमेश कुमार अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी उतर चुके हैं. वे हरीश कुमार के निर्देशन में बनने वाली 'चिरकुट' फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे. इस फिल्म में यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान की प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा. इस बाबत घोषणा हरीश कुमार और उमेश कुमार ने समाचार प्लस चैनल पर एक कार्यक्रम में की. हरीश कुमार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

समाचार प्लस चैनल के सीईओ उमेश कुमार अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी उतर चुके हैं. वे हरीश कुमार के निर्देशन में बनने वाली 'चिरकुट' फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे. इस फिल्म में यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान की प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा. इस बाबत घोषणा हरीश कुमार और उमेश कुमार ने समाचार प्लस चैनल पर एक कार्यक्रम में की. हरीश कुमार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

उमेश कुमार रीयल स्टेट, मोबाइल न्यूज सर्विस, गोल्फ टूर्नामेंट, न्यूज चैनल आदि क्षेत्रों में सक्रिय हैं और अब फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं. उत्तराखंड के देहरादून में कभी कुछ हजार रुपयों से अपना करियर और काम शुरू करने वाले उमेश कुमार देखते ही देखते लंबे-चौड़े साम्राज्य के मालिक बन गए. उमेश कुमार का सबसे ज्यादा उत्थान उत्तारखंड में एनडी तिवारी के शासनकाल में हुआ. वे सत्ता के बेहद करीबी लोगों में शुमार हो गए और देखते ही देखते

'समाचार प्लस' चैनल पर 'चिरकुट' फिल्म बनाने के बारे में जानकारी देते उमेश कुमार

‘समाचार प्लस’ चैनल पर ‘चिरकुट’ फिल्म बनाने के बारे में जानकारी देते उमेश कुमार

अपने कामकाज के दायरे का काफी विस्तार कर लिया. उनकी उत्तराखंड के सत्ता के गलियारे में अच्छी पैठ बन गई.

बाद में जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बने तो कुछ समय बाद निशंक राज के कुछ घपलों-घोटालों का स्टिंग कराने के प्रकरण को लेकर उमेश कुमार और निशंक के बीच लंबी ठन गई और देर तक अदावत चली. निशंक ने पुलिस प्रशासन को उमेश कुमार के पीछे लगा दिया और कई मुकदमे करा दिए. उन दिनों उमेश का कामधाम काफी कुछ ठप पड़ गया और ज्यादातर वक्त कानूनी पचड़ों से निपटने और उत्तराखंड पुलिस से बचने में बीतता रहा.

निशंक के सत्ता से हटने के बाद उमेश कुमार ने फिर पूरी सक्रियता से कामकाज शुरू किया. फाइनेंसर मिलते ही समाचार प्लस नाम से यूपी उत्तराखंड के लिए चैनल शुरू किया जो कम समय में काफी लोकप्रिय हो गया. अब इस चैनल का विस्तार राजस्थान में करने जा रहे हैं. इसी तरह गोल्फ टूर्नामेंट ''गोल्फ प्रीमियर लीग'' (जीपीएल) के लिए फायनेंसर मिलते ही उत्तराखंड लायंस का मोर्चा उमेश ने संभाला और उसे विजेता बना दिया. अब उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन के जरिए एक नए क्षेत्र में हाथ आजमाने की तैयारी कर ली है.

उमेश कुमार की सफलता की कहानी कई लोगों को अचंभित करती है तो कई लोगों को प्रेरित. सफलता की इस यात्रा के दौरान उमेश कुमार के जीवन में तमाम तरह के उतार चढ़ाव आए और कई सारे दोस्त-दुश्मन बने. पर उमेश इस सबसे बेपरवाह हमेशा अपने मकसद में जुटे रहे और आज भी जुटे हुए हैं.

हरीश कुमार कहते हैं कि ''यह बात गलत है कि उमेश कुमार जहां हाथ रखते हैं वह सोना बन जाता है, सही बात तो ये है कि वे सोने के असली पारखी हैं, उन्हें पता होता है कि कहां सोना है कहां मिट्टी.'' हरीश कुमार ने बताया कि 'चिरकुट' कामेडी फिल्म होगी और इसमें गोविंदा समेत कई बड़े स्टार को लिया जाएगा. फिल्म के बारे में उमेश कुमार बताते हैं कि 'चिरकुट' उन स्थितियों की कहानी है जिसमें कोई आदमी सफल तो हो जाता है लेकिन अपनी छोटी-छोटी स्थितियों से उबर नहीं पाता और इस तरह 'चिरकुट' बनकर रह जाता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...