विनोद कापड़ी के इंडिया टीवी से जाने को लेकर चली चर्चाओं के बीच ताजी जानकारी ये मिली है कि उसका जुड़ाव 'इंडिया टीवी' न्यूज चैनल से बना रहेगा. उसने दो महीने का अवकाश लिया है कंपनी से. अवकाश के दौरान भी समय-समय पर चैनल के कार्य की मानिटरिंग के लिए उसका दिल्ली आना लगा रहेगा. दो माह के दौरान कापड़ी की कोशिश मुंबई में एक फिल्म निर्माण की है. इस फिल्म के प्रोजेक्ट की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से काम चल रहा था.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






