थ्रीडी फिल्मों के माहौल में कन्नड़ फिल्मी पत्रिका 'रूपतारा' ने अपना थ्रीडी एडिशन लांच किया है. मनीपाल मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रकाशित इस मासिक फिल्मी पत्रिका इस बार 98 पेज का स्पेशल थ्री डी इश्यू लांच किया है. इस पत्रिका के साथ पाठकों को थ्री डी चश्मा भी दिया जा रहा है, जिससे पाठक इस मैगजीन में प्रकाशित 40 फिल्मी सितारों का थ्री डी फोटो का आनंद उठा सकें. पत्रिका के कवर के ऊपर अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी का फोटो प्रकाशित किया गया है.






