प्रभात खबर, रांची के स्थानीय संपादक विजय पाठक ने अपने फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर अपलोड की है. इसमें विदेशी बाला के साथ देसी ब्वाय दिखाई दे रहा है. पाठक ने तस्वीर के बारे में बताया है- ''ब्रिटेन की जोकोवा को फेसबुक पर प्रेम हुआ और वह चली आयी रांची. मैकलुस्कीगंज में प्रेमी विशाल शर्मा से मिलीं और दोनों ने शादी के लिए आवेदन दिया. जोकोवा अब मैकलुस्कीगंज की ही बहू बन कर रहना चाहती हैं. अच्छा लगा ना….'' विजय पाठक के इस स्टेटस पर ढेरों कमेंट आए हैं.
किसी ने इसे ajab prem ki gazab kahani बताया तो किसी ने saat samunder paar mai tere pichhy -pichhy aa gayi.. गाने से नवाजा. एक सज्जन ने इसे Divine Love… करार दिया. Sanjay Srivastava की टिप्पणी है- Globalisation impact ..love has no boundary. खुद Vijay Pathak मानते हैं, प्यार की कोई सीमा नहीं होती. Rajeev Thepra कहते हैं- अच्छा लगा यह देखकर…..इस पीड़ित मानवता में प्यार के कुछ रंग शेष हैं…..और यह रंग महज खुद तक सीमित ना रहकर….सबसे जुड़ाव के रूप में फ़ैल जाए तो…..!!!!! तो फिर आप भी देखिए देसी ब्वाय और विदेशी बाला के बीच फेसबुकी प्रेम के बाद उनकी इकट्ठे की तस्वीर…






