Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

फेसबुक और पंजाबी दैनिक के संपादक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत

मेरे द्वारा थाना गोमतीनगर, लखनऊ में फेसबुक नामक सोशल नेटवोर्किंग साईट पर जालंधर निवासी सीआई चुम्बर नामक एक व्यक्ति, जो खुद को एक पंजाबी दैनिक के प्रधान संपादक कहते हैं, के विरुद्ध उनके आपराधिक कृत्य के सम्बन्ध में फेसबुक कंपनी तथा अन्य के विरुद्ध अंतर्गत धारा 153, 153 A (1), 153-B, 290, 504, 505,506 आईपीसी तथा धारा 66 A इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 मुक़दमा दर्ज करने हेतु आवेदन पत्र रिसीव कराया गया है. थाना इंचार्ज ने मुझे यह आश्वासन दिया गया है कि इस सम्बन्ध में यथाशीघ्र एफआईआर दर्ज कर लिया जाएगा.

मेरे द्वारा थाना गोमतीनगर, लखनऊ में फेसबुक नामक सोशल नेटवोर्किंग साईट पर जालंधर निवासी सीआई चुम्बर नामक एक व्यक्ति, जो खुद को एक पंजाबी दैनिक के प्रधान संपादक कहते हैं, के विरुद्ध उनके आपराधिक कृत्य के सम्बन्ध में फेसबुक कंपनी तथा अन्य के विरुद्ध अंतर्गत धारा 153, 153 A (1), 153-B, 290, 504, 505,506 आईपीसी तथा धारा 66 A इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 मुक़दमा दर्ज करने हेतु आवेदन पत्र रिसीव कराया गया है. थाना इंचार्ज ने मुझे यह आश्वासन दिया गया है कि इस सम्बन्ध में यथाशीघ्र एफआईआर दर्ज कर लिया जाएगा.

मेरे द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में यह कहा गया है कि फेसबुक सोशल नेटवोर्किंग साईट इन्टरनेट के माध्यम से हमारे देश में भी सारे कंप्यूटरों पर प्रदर्शित होता है. इसके सदस्यों में एक सी आई चुम्बर भी हैं, जो पूर्व में तहसील वेलफेयर अफसर रह चुके हैं. वे अपने फेसबुक कथनों के माध्यम से लगातार ऐसी बातें कह रहे हैं जो सीधे-सीधे समाज में गहरा उद्वेग और आक्रोश फ़ैलाने वाला है. वे लगातार यह कह रहे हैं कि हिंदुओं के धार्मिक ग्रन्थ भागवत गीता को सार्वजनिक रूप से पूरे देश में जलाया जाए. ऐसा वे विशेषकर हाल में रूस में भागवद गीता के विषय में उठे विवाद से और अधिक प्रोत्साहित हो कर कर रहे हैं और रूस की घटना को आधार बना कर यहाँ भी इस पवित्र ग्रंथ को जलाने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं.

उनका कहना है कि गीता के अध्याय नौ में सभी महिलाओं को “पाप योनी” से उत्‍पन्न बताया गया है जबकि भारत का संविधान महिलाओं और पुरुषों को सामान अधिकार देता है, अतः भागवत गीता को जलाया जाये. इसके अलावा वे भगवान श्री कृष्ण और भगवान ब्रह्मा के लिए खुले अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. इस तरह वे और उनके मित्रगण द्वारा कई गंदे और भद्दे शब्दों और गालियों का खुलेआम प्रयोग किया गया है. इन गालियों के जरिये भागवत गीता, हिंदू देवी-देवताओं, हिंदू धर्म की प्रतिष्ठा तो धूमिल की ही गयी है, साथ ही इनके द्वारा समाज में विद्वेष बढ़ाने, लोगों को गलत ढंग से उकसाने, लोगों को विचार-समूहों और अन्य आधारों पर बांटने का प्रयास भी किया गया है. इन व्यक्तियों के अतिरिक्त फेसबुक इंक, मुख्यालय पालो अल्टो, कैलिफोर्निया, यूएसए भी इस प्रकार प्रदान किये जा रहे सेवा के माध्यम से किये जा रहे इस आपराधिक कृत्य के प्रति जानबूझ कर आँखें मूंदे रखने और इस आपराधिक कृत्य के बारे में जानकारी हो जाने के बाद भी उसके प्रति आवश्यक कदम नहीं उठाने के लिए आपराधिक तौर पर जिम्मेदार बताते हुए मुज्लिम बताया गया है.

ज्ञातव्य हो कि इसके पहले भी फेसबुक पर एक ग्रुप “आई हेट गाँधी” के सम्बन्ध में थाना गोमतीनगर, लखनऊ और एक धार्मिक उन्माद फ़ैलाने वाले ग्रुप के सम्बन्ध थाना सिविल लाइन्स, मेरठ में मुक़दमे पंजीकृत हुए थे, लेकिन अब तक उस मामले में भी कोई अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई है. उपरोक्त तथ्यों के आधार पर धारा 153 (जान बूझ कर जब परिद्वेश से अथवा स्वैरिता से प्रकोपित कोई कार्य, यदि इसके कारण किसी प्रकार का दंगा नहीं हुआ हो), 153 A (विभिन्न समूहों में धर्म, मूलवंश, जाति, जन्म स्थान, समुदाय या कसी भी अन्य कारण से नफरत और शत्रुता पैदा करना), 153-B (राष्ट्र की अखंडता तथा राष्ट्रीय एकता को नुकसान करने हेतु  गलत ढंग से प्रभावित करने वाले वक्तव्य देना या कृत्य करना), 290 (लोक न्यूसेंस के लिए दंड जब अन्य कोई स्थिति नहीं दी गयी हो), 504 (जानबूझ कर किया गया अपमान जिससे लोक शांति भंग होन संभावित हो , 505 (1), 505 (2) (लोक रिष्टिकरक वक्तव्य) ,506 (आपराधिक अभित्रास) आईपीसी तथा धारा 66 A इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट, 2000 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत करने हेतु आवेदन पत्र दिया गया है..

  डॉ. नूतन ठाकुर

सचिव, आईआरडीएस

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...