Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

फेसबुक पर राजेंद्र यादव का भूत! (देखें तस्वीर)

आप दुनिया से आफलाइन जा सकते हैं, आनलाइन नहीं. उसको थोड़ा आध्यात्मिक लहजे में कहें तो देह नष्ट हो सकता है लेकिन आत्मा तो चिरजीवी है, और वो फेसबुक के माध्यम से आपरेट करती रहती है. थोड़े पापुलिस्ट शब्द का इस्तेमाल करें तो आजकल के भूत यहां वहां भटक कर दूसरों को डरा धमका कर अपना टाइम वेस्ट नहीं करते, वो सीधे फेसबुक पर स्टेटस ही अपडेट कर डालते हैं.

आप दुनिया से आफलाइन जा सकते हैं, आनलाइन नहीं. उसको थोड़ा आध्यात्मिक लहजे में कहें तो देह नष्ट हो सकता है लेकिन आत्मा तो चिरजीवी है, और वो फेसबुक के माध्यम से आपरेट करती रहती है. थोड़े पापुलिस्ट शब्द का इस्तेमाल करें तो आजकल के भूत यहां वहां भटक कर दूसरों को डरा धमका कर अपना टाइम वेस्ट नहीं करते, वो सीधे फेसबुक पर स्टेटस ही अपडेट कर डालते हैं.

राजेंद्र यादव जी चले गए. महान साहित्यकार. महान संपादक. महान मनुष्य. महान विचारक. महान औघड़. उन्होंने देह त्याग दिया. उनकी देह को जलते हुए सैकड़ों लोगों ने देखा. पर राजेंद्र यादव जी का फेसबुक एकाउंट न सिर्फ सक्रिय है बल्कि यादव जी अपने स्टेटस भी अपडेट कर रहे हैं. कुछ उनके आनलाइन मित्रों ने उनके ताजे स्टेटस पर कमेंट तक कर डाला है कि क्या मुर्दे भी लिखा करते हैं. यकीन न हो तो ये तस्वीर देखिए, जो राजेंद्र यादव के फेसबुक एकाउंट पर ताजे स्टेटस अपडेट का स्क्रीनशाट है.

यह सबको पता है कि राजेंद्र यादव जी जब जिंदा थे, तो भी वे खुद अपना फेसबुक एकाउंट आपरेट नहीं करते थे क्योंकि वो तकनीकी के मामले में ढेर सारे बुजुर्गों की तरह निरक्षर थे. उनके बिहाफ पर कई लोग उनके फेसबुक वगैरह को चलाया करते थे. यही लोग अब राजेंद्र यादव जी के न रहने पर उनके नाम से स्टेटस अपडेट कर रहे हैं. आप सवाल कर सकते हैं कि ये गलत है या सही.. लेकिन आजकल के बाजारू दौर में जब गलत और सही, ये दोनों शब्द ही जब कठघरे में खड़े होकर अपने साथ न्याय की मांग कर रहे हों और अपने मूल अर्थ मायने लौटाए जाने की डिमांड कर रहे हों तो हम भला कइसे कह दें कि ये गलत वो गलत और ऐसा सही वैसा सही. (कानाफूसी)

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की रिपोर्ट.


इसे भी पढ़ें:

'आजतक' में भूत! (देखें तस्वीर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...