सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए शुरू हुए प्रयास ने अब वेबसाइट का रूप ले लिया है. प्रयोग के तौर पर विकास कुमार द्वारा फेसबुक पर शुरू किया गया लोकल इंदौर नाम का पेज देखते ही देखते हिट होता चला गया, इसी के साथ इस पर विचारों का आदान प्रदान होने लगा. विश्वसनीय खबरें प्रकाशित होने लगीं. इसका ही परिणाम रहा कि लोकल इंदौर की खबरों को स्थानीय अखबारों ने भी प्रमुखता से छापना शुरू कर दिया.
प्रबंधन के लोगों का कहना है कि इंदौर से बाहर बसे इंदौरवासियों को जोड़ने के लिए लोकल इंदौर की शुरुआत की गई थी. जिस तरह इसको लोगों का प्रोत्साहन मिला, उससे प्रभावित होकर विकास कुमार एवं उनके सहयोगियों ने वेबसाइट लाने की ठानी और इसे लोकल इंदौर डॉट कॉम के रूप में लांच कराया. इस वेबसाइट की लांचिंग इंदौर में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने प्रेस क्लब के स्वर्ण जयंती समारोह में किया. इस वेबसाइट का संपादक श्याम यादव द्वारा किया जा रहा है.





