कोलार (कर्नाटक) : कर्नाटक में हाथी की चपेट में आ जाने से एक कन्नड़ दैनिक के पत्रकार की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार होसकोटे जिला में एक दैनिक का पत्रकार मंजूनाथ गौड़ा (30) सोमवार को तस्वीर खींचने के चक्कर में हाथी के काफी करीब चला गया। हाथी ने उसे सूंड से पकड़ कर उठा लिया और दूर फेंक दिया। जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उठे लेकर अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






