हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल के सीनियर फोटोजर्नलिस्ट गगन नायर की एक किताब आई है. इस किताब में शब्द नहीं, तस्वीरें हैं. कहते हैं न कि लाख शब्द पर एक तस्वीर भारी है. बुंदेलखंड की गरीबी व त्रासदी को लेकर जाने कितने लेख वगैरह लिखे जा चुके हैं. लेकिन पहली बार कोई किताब ऐसी आई है जिसमें बुंदेलखंड की कहानी तस्वीरों की जुबानी बयान की गई है. 'बुंदेलखंड का पलायन' (Migrating Bundelkhabd) नामक किताब में तस्वीरों के माध्यम से बुंदेलखंड के पलायन के स्याह चेहरे की कहानी सामने आती है.
फोटो जर्नलिस्ट Gagan Nayar को उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनायें उनके चाहने वालों ने फेसबुक पर दी है. फेसबुक पर गगन नायर के पास इस लिंक के जरिए पहुंच सकते हैं… http://www.facebook.com/gagan.nayar
अगर आपने भी समाज सरोकार सम्मान किताब यात्रा संस्मरण आदि के लिहाज से कुछ काम किया है तो भड़ास को जरूर बताएं ताकि इसे पूरे मीडिया जगत तक पहुंचाया जा सके. भड़ास से संपर्क करने का पता [email protected] है.





