लंदन : मीडिया मुगल ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ के बाद ब्रिटेन के कई अखबार फोन हैकिंग मामले को लेकर चल रही जांच के घेर में आ गए हैं। स्कॉटलैंड यार्ड की जांच के घेरे में आने वाले अखबार ‘डेली मिरर’, ‘संडे मिरर’, ‘डेली स्टार’ और ‘स्टार ऑन संडे’ हैं। ब्रिटेन में प्रेस की संस्कृति और व्यवहार को लेकर चल रही जांच समिति के समक्ष पेश हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सू एंकर्स ने कहा कि जेल के अधिकारियों को इन अखबारों और मर्डोक के स्वामित्व वाले प्रकाशनों की ओर से रकम दी गई ताकि सनसनीखेज स्टोरी के लिए सूचनाएं ली जा सकें।
एकर्स पुलिस के उस जांच दल की निगरानी कर रहे हैं, जो फोन हैकिंग मामले और ‘न्यूज ऑफ द वल्र्ड’ को लेकर जांच कर रहा है। पुलिस का मानना है कि यहां फोन हैकिंग के 702 लोग शिकार हुए हैं। फोन हैकिंग मामले की वजह से ही मशहूर टैबलॉयड ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ को बंद कर दिया गया। साभार : पंजाब केसरी





