Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

बंगलुरू में मीडियाकर्मियों पर वकीलों का हमला, पब्लिक टीवी का कैमरामैन घायल

बंगलुरू में अवैध खनन मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी की शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के सामने मौजूद मीडियाकर्मियों पर रेड्डी समर्थक वकीलों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पत्रकारों को चोटें आई हैं तथा पब्लिक टीवी के कैमरामैन नागेश गंभीर रुप से घायल हो गये। दरअसल आज कोर्ट में अवैध खनन में फंसे जनार्दन रेड्डी की पेशी थी। इस खबर को कवर करने के लिए काफी संख्‍या में मीडियाकर्मी अदालत परिसर के बाहर मौजूद थे।

इस मामले की कवरेज हेतु मीडियाकर्मियों को परिसर में इंट्री की इजाजत नहीं थी। मीडियाकर्मी परिसर के बाहर ही जमे रहकर खबर का कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान मीडियाकर्मियों और वकीलों में झड़प हो गई। वकीलों के आतंक से पूरे कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। वकीलों के निशाने पर उनकी पोल खोलने वाले मीडियाकर्मी थे। वकीलों ने पत्रकारों पर पत्‍थरों से भी हमला कर दिया, जिससे कई पत्रकार बुरी तरह घायल हो गए। इस पत्‍थरबाजी में पब्लिक टीवी का कैमरामैन नागेश बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। मगर वकीलों ने पुलिस को भी नहीं बख्‍शा और उस पर भी पत्‍थरबाजी की। जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस ने हिंसक भीड़ को दबाने के लिए हल्‍का बल प्रयोग भी किया। सिविल न्यायालय परिसर में हुई इस घटना में कई व्यक्तियों सहित एक डीसीपी घायल हो गये। इस घटना को लेकर बंगलुरू में तनाव बना हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...