बंसल न्यूज के रिपोर्टर राकेश चतुर्वेदी ने इस्तीफा देकर गोयल ग्रुप के चैनल आईबीसी को ज्वाइन कर लिया. बुलेटिन प्रड्यूसर रमाशंकर ने इस्तीफा देकर जी मध्यप्रदेश के साथ नई पारी चालू की है. बंसल न्यूज में इनपुट का सारा कम देखने वाले आरडी बर्मन ने इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज मप्र के साथ नई पारी शुरू की है.
एक और सीनियर बुलेटिन प्रड्यूसर सत्यविजय सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. आउटपुट के शिवेंद्र ने भी इस्तीफा दे दिया है. ये सारे इस्तीफे एक हफ्ते के अंदर हुए है. लगातार लोगों के जाने से चैनल के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. नाइट शिफ्ट बंद कर दी गई है. बचे लोगों से 12-12 घंटे काम कराया जा रहा.
बंसल न्यूज के कई स्टिंगरों ने आईबीसी मप्र, जी मप्र, पी-7 मप्र ज्वाइन कर लिया है. इससे मुश्किल से खड़ा किया गया स्टिगरों का नेटवर्क भी टूट गया. प्रबंधन की चिंता इस बात को लेकर भी है कि मेहनती लोगों के दम पर बंसल न्यूज को मप्र-छग में नंबर दो तक पहुंचाया था, पर पिछले कई हफ्ते से बंसल न्यूज पांचवें स्थान से भी पीछे है. हाल ही चालू हुए चैनल आईबीसी, जी एमपी, इंडिया न्यूज मप्र और साथ ही पुराने चैनल ईटीवी मप्र, सहारा समय मप्र ने बंसल को बुरी तरह पछाड़ दिया है.





