बंसल न्यूज में लोगों के जाने का सिलसिला जारी है. अब तो लगता है कि प्रबंधन भी ये मान चुका है कि एक गलत फैसले ने पूरी टीम को तोड़ दिया.. अब बंसल न्यूज में एक दिन में चार लोगों ने इस्तीफा दे दिया है.. इनमें स्पोर्टस डेस्क के मोहित… पीसीआर के कुलदीप… डेस्क के अरविंद और वीडियो एडिटर शैलेश शामिल हैं.. इन सभी ने एक ही दिन में बंसल छोड़ दिया.. पिछले तीन महीनों में बंसल न्यूज से आधी से ज्यादा टीम जा चुकी है.
दरअसल बंसल न्यूज में आज जो हालात है इसकी नींव इस साल के शुरुआत में रखा गई थी, जब चैनल को बड़ी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचाने वाले कुछ लोगों ने संस्था को छोड़ दिया था… इसके बाद से टीम टूटना चालू हो गई… जनवरी से अब तक करीब 50 लोग ibc… जी एमपी… पी7.. जानो दुनिया जा चुके हैं… बाकी कुछ इधर उधर चले गए… जनवरी से मार्च तक पुरानी टीम को हल्के में लेने वाले प्रबंधन को अब पसीना आ रहा है… क्यों कि लाख कोशिश के बाद भी लोग बंसल न्यूज में रुकना नहीं चाहते…. इधर बंसल न्यूज के एचआर के नए फरमान ने लोगों के गुस्से को दुगना कर दिया है.
दरअसल दो साल से इक्रीमेंट का इंतजार कर रहे लोगों का 17 मई को पैसा बढ़ाया गया.. इंक्रीमेंट 1500 से 3000 तक हुआ पर इसमें एक शर्त लागू कर दी गई… एचआर और न्यूज हेड ने कहा कि हर महीने कर्मचारी का 700 रुपए कटेगा और दीपावली के समय ये पैसा एक साथ बोनस के रुप में दिया जाएगा… अब कर्मचारी ये नहीं समझ पा रहे कि दो साल में एक तो उनका नाम मात्र का 1500 रुपये बढ़ा और उसमें से भी 700 रुपए काट लिया जाएगा तो हाथ में आएगा क्या… फिर दूसरी बात बंसल न्यूज में न तो ज्वाइन लेटर दिया जाता न ही ऑफर लेटर… पीएफ भी नहीं कटता… सैलरी लाइन में लगकर लेनी पड़ती है… रातों रात लोग गायब हो जाते हैं.. ऐसे में इस बात की क्या गारंटी है कि ये 700 रुपए बाद में मिल जाएंगे?
इस नए फरमान से कर्मचारियों में गुस्सा है ही साथ ही एचआर के बेतुके बर्ताव ने और गुस्सा और बढ़ा दिया है… कुल मिलाकर विधान सभा चुनाव के पहले बंसल न्यूज को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं… औऱ सबसे बड़ी बात ये कि अभी कितने और जाने वाले हैं ये पता ही नहीं… इतना सब होने के बाद भी खबर है कि चैनल को अपने रिश्तेदारों से भरा जा रहा है.





