एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत खबर आ रही है कि रेलवे घूसकांड में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे रेल मंत्री पवन बंसल ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात में यह फैसला लिया गया. सूत्रों का कहना है कि सोनिया के तेवर और पीएम के निर्देश के बाद पवन बंसल ने मनमोहन सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
इसी बीच तमाम चैनलों पर खबर आई थी कि रेल मंत्री पवन बंसल घूसखोरी मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए टोटेके का सहारा ले रहे हैं. उनके घर में एक बकरा भी देखा गया, जिसकी पूजा पाठ भी की गई. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी बकरा पवन बंसल को बलि का बकरा बनाने से नहीं बचा पाया.






