Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बड़े सदमे की तरह है पेड न्‍यूज : मनमोहन सिंह

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि मीडिया में ‘विकृतियां’ जैसे पेड न्यूज एक सदमे की तरह है लेकिन सेंसरशिप इसका कोई जवाब नहीं है और उन्होंने मीडिया के लिये आत्मनियंत्रण का समर्थन किया. मनमोहन सिंह ने यह मानते हुए कि उच्च स्तर की पत्रकारिता के कई उदाहरण हैं, कहा है कि हम सनसनी फैलाने वाले कार्यों को भी देखते हैं जो किसी भी कीमत पर खबर को बेचने की इच्छा से संचालित होता है। उनके अनुसार, विषयों की बिना स्पष्ट समझ के कई खबरें हैं। ऐसी रिर्पोटिंग भी है जो पक्षपातपूर्ण है। महत्वपूर्ण मुद्दों को बहुत निचले स्तर पर ले जाया गया है।

पीएम ने एक किताब द ट्रिब्यून 130 इयर्स: ए विटनेस टू हिस्ट्री के विमोचन के मौके पर कहा कि यह सही है कि कभी-कभी गैर जिम्मेदाराना पत्रकारिता का सामाजिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर परिणाम हो सकता है, जिसे संभाले रखना सार्वजनिक प्राधिकरणों की एक जिम्मेदारी है, लेकिन सेंसरशिप कोई जवाब नहीं है। पीएम ने कहा कि यह चौथे स्तंभ के सदस्यों पर है कि वे खुद ही सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करें कि वस्तुनिष्ठता को बढ़ावा दिया जाए और सनसनी फैलाने के कार्य को खत्म किया जाए। जब सरकार गलती करती है तो मीडिया को उसकी आलोचना करनी चाहिए, लेकिन हमेशा धुंधली तस्वीर ही नहीं पेश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग मीडिया में हैं उन्हें आत्मनियंत्रण प्रदर्शित करने के लिए एक साथ आना चाहिए और वे पेड न्यूज जैसी विकृतियों का भी विरोध करें। उन्होंने मीडिया के लिए आत्मनियंत्रण का समर्थन करते हुए कहा कि पेड न्यूज के चलन के खुलासे से सही ढंग से सोचने वाले लोगों को सदमा लगा है। समारोह में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी उपस्थित थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...