बदायूं के हिंदुस्तान कार्यालय में अमर उजाला के बर्खास्त लोगों को भर्ती किया गया है, तब से हिंदुस्तान अखबार पंपलेट बन गया है। किसी न किसी खबर को लेकर आए दिन बवाल होता रहता है। खुद लिखी खबरों की तो बात ही छोड़िए, सूचना कार्यालय के प्रेस नोट पर भी बवाल हो गया है। शहर के प्राचीन हाफ़िज़ सिद्दीकी इसलामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य खिजर अहमद के अपमान को लेकर जिले भर के प्रधानाचार्यों में रोष व्याप्त है।
खिजर अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र देकर खबर का खंडन प्रकाशित कराने की मांग की है। गौरतलब है कि शनिवार को जिलाधिकारी ने कालेज का निरीक्षण किया था, जिसका सूचना कार्यालय ने प्रेस नोट जारी किया। प्रेस नोट में प्रधानाचार्य को फटकार लगाने का जिक्र तक नहीं किया गया, पर हिंदुस्तान ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाने का ही शीर्षक लगाया, जिससे खिजर अहमद बेहद नाराज हैं, वह यूनियन के जिलाध्यक्ष भी हैं, सो उनके साथ जिले सभी प्रधानाचार्य खड़े हैं, उनका कहना है कि खंडन प्रकाशित नहीं किया गया, तो वह जिले भर में हिंदुस्तान का बहिष्कार कराएंगे।








