बदायूं से खबर है कि दो पत्रकारों के बीच फेसबुक पर कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद एक पत्रकार के खिलाफ दूसरे पत्रकार ने एनसीआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि पत्रकार बीपी गौतम तथा टीवी चैनल के पत्रकार अमित अग्रवाल बीच फेसबुक पर कमेंट को लेकर बहस हुई.
आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ा तो हाथापाई भी हो गई. इसके बाद अमित अग्रवाल ने बीपी गौतम के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है. मामले की जांच चल रही है. जागरण ने भी इस खबर को प्रकाशित किया है.







