Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बदायूं में पीटीआई के रिपोर्टर की गर्दन कानूनी फंदे में फंसी

जनपद बदायूं में पीटीआई/भाषा के लिए रिपोर्टिंग करने वाले आशु बंसल की गर्दन कानूनी फंदे में फंस गई है। न्यूज-24 चैनल के रिपोर्टर के विरुद्ध फर्जी व मनगढ़ंत मेल भेजने के मामले में आशु बंसल के नाम का खुलासा होने से सभी पत्रकार स्तब्ध हैं।

जनपद बदायूं में पीटीआई/भाषा के लिए रिपोर्टिंग करने वाले आशु बंसल की गर्दन कानूनी फंदे में फंस गई है। न्यूज-24 चैनल के रिपोर्टर के विरुद्ध फर्जी व मनगढ़ंत मेल भेजने के मामले में आशु बंसल के नाम का खुलासा होने से सभी पत्रकार स्तब्ध हैं।

बताया जाता है कि न्यूज-24 के रिपोर्टर विकास साहू के विरुद्ध उसके चैनल के बड़े अधिकारियों के नाम लंबे समय से किसी के द्वारा लगातार मेल भेजे जा रहे थे। शुरू में अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया, लेकिन जब अति हो गई और एक-एक दिन में कई-कई मेल पहुँचने लगे, तो चैनल के अधिकारियों ने अपने स्तर से जांच कराई।

मामला फर्जी प्रतीत होने पर चैनल के अधियारियों ने पूरा प्रकरण विकास साहू को समझाते हुये मेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने को कहा। विकास ने मेल संबंधी पूरी जानकारी तत्कालीन एसएसपी मंज़िल सैनी को दी, तो उन्होंने पूरा प्रकरण साइबर टीम के हवाले कर दिया। साइबर सेल आगरा ने जीमेल के कैलीफोर्निया स्थित ऑफिस से संपूर्ण जानकारी मंगाई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए।

विकास की तहरीर पर 19 जून 2012 को सदर कोतवाली पुलिस ने अजीत कुमार सिंह नाम के व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचना में अजित कुमार सिंह नाम फर्जी पाया गया है। मेल आईडी भी फर्जी पाई गई। आशु बंसल के मेल के सहारे उनके बेटे रचित बंसल की आईडी बनाई गई है और रचित बंसल की आईडी से spsinghbadaun@gmail।com नाम की फर्जी आईडी, साथ ही जिस कंप्यूटर व नेट से मेल किया गया है, वह कंप्यूटर व नेट उनका ही पाया गया है।

हालांकि वह खुद को निर्दोष ही बता रहे हैं, पर सभी साक्ष्य उन्हें फिलहाल कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने विवेचना पूरी कर उनके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है। उधर अन्य पत्रकारों के कार्यालयों में भी आए दिन इसी तरह के मेल पहुँचते रहते हैं, इसलिए इस प्रकरण के खुलासे से बाकी पत्रकार स्तब्ध हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...