वाराणसी के लंका चौराहे पर शनिवार को आल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट्स फोरम के सदस्यों ने तहलका पत्रिका की प्रतियां जलाईं। तहलका ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव के कामों की समीक्षा करते हुए लेख प्रकाशित किया था। इस पत्रिका के आवरण पर 'चौपट राजकुमार' नाम से शीर्षक लगाया गया था।
पत्रिका में प्रकाशित इसी आवरण कथा चौपट राजकुमार का विरोध करते हुए बैकवर्ड स्टूडेंट फोरम के छात्रों ने कहा कि इस लेख में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की गई है, जो बिल्कुल अनुचित है। पत्रिका सीएम के कामों की समीक्षा एकतरफा की है। इसके बाद छात्रों ने पत्रिका की प्रतियां जलाई। प्रतियां जलाने वालों में उमेश यादव, उपेंद्र, यशवंत, सुरेंद्र यादव आदि शामिल थे।






