Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बनारस से प्रकाशित ”पूर्वांचल आजकल” के बंद होने की चर्चा

बनारस से प्रकाशित सांध्‍य दैनिक के बंद होने की चर्चाएं हैं. अखबार पिछले कुछ दिनों से शहर में नहीं दिख रहा है. कई दिनों से अखबार लोगों को पढ़ने को भी नहीं मिला है, जिसके चलते लोग कयास लगा रहे हैं कि अखबार बंद होने जा रहा है. पांच महीने पहले शुरू हुए इस सांध्‍य दैनिक ने शहर में अपनी एक अच्‍छी पहचान बना ली है. बनारस में लोगों को गांडीव की बजाय पूर्वांचल आजकल का इंतजार रहने लगा है. लिहाजा इसका मार्केट में न आना इसके बंद होने की कयास को जन्‍म दे रहा है. साथ ही इस अखबार के साथ जुड़े पत्रकार भी अपने भविष्‍य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. 

इस अखबार का संपादन बनारस के वरिष्‍ठ पत्रकार डा. राधारमण चित्रांशी कर रहे हैं. डा. चित्रांशी पिछले तीन दशक से ज्‍यादा समय से बनारस की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. बनारस के प्रमुख सांध्‍य दैनिक गांडीव से इस्‍तीफा देने के बाद उन्‍होंने इस अखबार का प्रकाशन शुरू किया. अखबार बंद होने के सवाल को पूरी तरह नकारते हुए डा. चित्रांशी कहते हैं कि यह अफवाह बनारस में मौजूद एक काकस फैला रहा है. अखबार बंद होने नहीं जा रहा है. वे कहते हैं कि जिस प्रेस से अखबार का प्रकाशन कराया जाता था, वहां मशीन में गड़बड़ी के चलते अखबार का व्‍यापारिक प्रकाशन नहीं हो पा रहा है. कम से कम एक सप्‍ताह लगेगा इस स्थिति को ठीक होने में, इसलिए हम सिर्फ ऑफिस कापी छपवा रहे हैं. इसके बंद होने की सूचना बिल्‍कुल निराधार है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...