Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बनारस से लाइववीएनएस डॉट कॉम की शुरुआत

वाराणसी : फोर आईज विज़न ऑफ़ मीडिया के बैनर तले मंगलवार अपराहन स्थानीय पराड़कर स्मृति भवन भवन के सभागार में न्यूज़ वेब पोर्टल www.livevns.com की औपचारिक शुरुआत हुई। इस मौके पर वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अत्रि भारद्वाज ने अपने कर कमलों से www.livevns.com पर पहली हिट करते हुए न्यूज़ पोर्टल का श्रीगणेश किया। वहीं बतौर विशिष्ठ अतिथि पधारे डीरेका के सेवानिवृत विद्युत् अभियंता मिश्री लाल उपाध्याय ने न्यूज़ वेब पोर्टल के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सक डा. अशोक राय ने किया।

गौरतलब है की हाल के दिनों में वाराणसी की जनता द्वारा इन्टरनेट पर अपनी उपस्थिति जिम्मेदारी पूर्वक दिखाई जा रही है जिससे प्रेरित होकर इस न्यूज़ पोर्टल की स्थापना की गयी । पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खबरों के साथ साथ वाराणसी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, साथ ही शहर के खान-पान, पहनावे, कला, धर्म और संस्कृति से जुडी हर नवीन गतिविधि और परिवर्तन से पाठकों को रूबरू कराया जाएगा, खेती बागवानी से लेकर नई तकनीकियों से भी लोगों को परिचित कराया जायेगा। तंत्र मंत्र के साथ कानूनी सलाह भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

संस्था के सचिव इश्वर चन्द्र उपाध्याय ने बताया की ख़बरें पब्लिक फीडबैक पर आधारित होंगी। सिटिज़न रिपोर्टर से आगे बढ़ते हुए “सिटीजन एडिटर” की भी शुरुआत की जा रही है. पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे या पत्रकारिता में आने के इच्छुक प्रशिक्षुओं की प्रतिभा को इस न्यूज़ वेब पोर्टल के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जायेगा। उद्घाटन समारोह के मौके पर वरिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी राम सुंदर मिश्रा, विभांशु दिव्याल, केशव यादव, अनूप जायसवाल, सचिन यादव, मनोज राय, श्यामजी सिंह, केके उपाध्याय, शिव यादव, मिथुन दत्ता के साथ www.livevns.com और फोर आईज मीडिया के कई कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फोर आईज मीडिया के सचिव ईश्वर चंद्र उपाध्याय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी अरविन्द सिंह ने किया।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...