Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बरगड में पत्रकारों पर हमला करने वाले डाक्‍टर के खिलाफ सड़क पर उतरे मीडियाकर्मी

 भुवनेश्वर। बरगड जिले में डाक्टर द्वारा पत्रकारों की पिटाई के मामले में मीडिया युनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस के बैनर तले मीडियाकर्मिय़ों ने धरना दिया तथा आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग की है। एमयूपीएफ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पटनायक ने बरगड में पत्रकारों पर हमले को अभिव्य़क्ति की स्वतंत्रता पर हमला तथा मानवीय मूल्य पर सीधा हमला बताते हुए आरोपी डाक्टर व उनके परिवार को सदस्यों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की है।

 भुवनेश्वर। बरगड जिले में डाक्टर द्वारा पत्रकारों की पिटाई के मामले में मीडिया युनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस के बैनर तले मीडियाकर्मिय़ों ने धरना दिया तथा आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग की है। एमयूपीएफ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पटनायक ने बरगड में पत्रकारों पर हमले को अभिव्य़क्ति की स्वतंत्रता पर हमला तथा मानवीय मूल्य पर सीधा हमला बताते हुए आरोपी डाक्टर व उनके परिवार को सदस्यों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय़ है कि गत 19 को बरगड जिले में एक नर्सिंग होम चलाने वाले डाक्टर प्रफुल्ल पात्र ने चार पत्रकारों पर हमला किया था। ये पत्रकार एक गरीब मरीज की सहायता का निवेदन करने के लिए डाक्टर के पास गये थे। श्री पटनायक ने बताया कि उस डाक्टर व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाने में मामला दायर होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। बरगड जिला पत्रकार संघ ने इस घटना की कडी निंदा पहले ही कर चुकी है। जिला पत्रकार संघ के अध्यश्र शंकर बल्लभ मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल जिलाधिकारी से मिल कर आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मीडिया युनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस भी बरगड जिला पत्रकार संघ के मांग का समर्थन करने के साथ साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जाता है कि डा. पात्र का कलाहांडी जिले में स्थानांतरण हो गया है लेकिन वह वहां न जाकर छुट्टी पर हैं तथा निजी नर्सिंग होम चला रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में अनेक पत्रकार शामिल हुए।

भुवनेश्‍वर से समन्‍वय नंद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...