दैनिक हिंदुस्तान, बरेली में कार्यरत जगमोहन शर्मा का तबादला लखीमपुर खीरी कर दिया गया है. मुदित त्यागी को लखीमपुर से बदायूं भेजे जाने की सूचना है. बदायूं में तीन साल से जमे उपेंद्र द्विवेदी को बरेली में डेस्क पर लाया गया है. बरेली देहात डेस्क पर तैनात प्रमोद यादव ने दैनिक जागरण जाने की तैयारी कर ली है. उन्होंने इस्तीफे का नोटिस प्रबंधन को थमा दिया है.
बरेली से ही एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक जागरण में तैनात चीफ सब एडिटर विजय यादव का तबादला नोएडा हो गया है. तीन लोगों के दैनिक जागरण, बरेली ज्वाइन करने की भी सूचना है. ये हैं नवनीत मिश्रा, निशांत और रमाकांत मिश्रा. वली मोहम्मद को जूनियर सब एडिटर बनाया गया है.
राजकुमार शर्मा ने हिंदुस्तान, आगरा से इस्तीफा देकर अमर उजाला, नोएडा ज्वाइन किया है. वे वेब डिवीजन में काम करेंगे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






