Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बरेली में सीकेटी का जनमोर्चा से समझौता, लांच करेंगे इवनिंग अखबार

बरेली से खबर है कि दैनिक जागरण के पूर्व सीजीएम चंद्रक्रांत त्रिपाठी नए इवनिंग अखबार के साथ कई पत्रिकाएं लांच करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्‍होंने जनमोर्चा अखबार के मालिक सरदार कमलजीत सिंह से समझौता किया है. सीकेटी और कमलजीत सिंह का ज्‍वाइंट मीडिया वेंचर मार्निंग डेली जनमोर्चा के अलावा एक इवनिंग डेली, साप्‍ताहिक अखबार तथा स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिलाओं पर आधारित पत्रिका का प्रकाशन करेगा.

बरेली से खबर है कि दैनिक जागरण के पूर्व सीजीएम चंद्रक्रांत त्रिपाठी नए इवनिंग अखबार के साथ कई पत्रिकाएं लांच करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्‍होंने जनमोर्चा अखबार के मालिक सरदार कमलजीत सिंह से समझौता किया है. सीकेटी और कमलजीत सिंह का ज्‍वाइंट मीडिया वेंचर मार्निंग डेली जनमोर्चा के अलावा एक इवनिंग डेली, साप्‍ताहिक अखबार तथा स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिलाओं पर आधारित पत्रिका का प्रकाशन करेगा.

फिलहाल अखबार और पत्रिका के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है. क्‍योंकि ये आरएनआई में आवेदन की प्रक्रिया में हैं. इस समूह का संचालन जनमोर्चा के बिल्डिंग से किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि इस पूरे वेंचर में सीकेटी का हिस्‍सा 51 फीसदी तथा कमलजीत सिंह का 49 फीसदी होगा. अखबार के प्रकाशन के नया प्रिंटिंग मशीन भी लगावाया जाएगा.  इसके अलावा सीकेटी का ज्‍वाइंट मीडिया वेंचर मीडिया स्‍कूल का संचालन भी करेगा. 

संभावना जताई जा रही है कि सीकेटी की टीम में उनके कई पुराने सहयोगी भी जुड़ेंगे. फिलहाल जिन नामों की चर्चा है उसमें वरिष्‍ठ पत्रकार शंभूदयाल बाजपेयी, अरुण द्विवेदी, रमेश चंद्र राय समेत कुछ और नाम शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि सीकेटी पहले इवनिंग अखबार से बरेली मार्केट को तौलेंगे, उसके बाद अपने खुद के सेटअप के साथ मार्निंग अखबार की लांचिंग करेंगे. फिलहाल वे कम से कम रिस्‍क लेकर चलने की रणनीति के तहत बरेली के नब्‍ज की थाह लेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...