बकेवर के चकरनगर क्षेत्र के नगला चौक के पास ट्रैक्टर पलटने के बाद अराजकतत्वों के द्वारा सड़क पर उपद्रव करने के अलावा मौके पर पहुंचे पत्रकार के साथ मारपीट कर उसका कैमरा तोड़ दिया गया। इस घटना की क्षेत्रीय प्रेस क्लब ने निंदा की है तथा आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पत्रकारों ने इस घटना की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।
चकरनगर क्षेत्र के ग्राम नगला चौक के पास एक सड़क दुर्घटना के दौरान एक लड़की की मौत हो गयी थी। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिस पर कुछ लोगों ने सड़क जामकर बलवा किया। समाचार कवरेज कर रहे पत्रकार मुकेश यादव के साथ मारपीट कर उसका कैमरा भी तोड़ डाला था जिसकी शिकायत पत्रकारों ने जिलाधिकारी से भी की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने बलवाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिये थे। परन्तु पुलिस ने डीएम के आदेश की अनदेखी-अनसुनी करते हुए बलवाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।






