उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के संस्थापक सुबोध यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बसपा सरकार के चहते अधिकारी प्रदेश के चार लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ धोखा कर रहे हैं. सीईसी को भेजे गए पत्र में सुबोध ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार राज्य के चार लाख से ज्यादे पुलिसकर्मियों को फार्म नम्बर 12 नहीं वितरित किए गए. फार्म वितरण में धांधली की गई ताकि पुलिसकर्मी मतदान न कर सकें.
सुबोध ने आरोप लगाया है कि ऐसा जानबूझ कर किया गया ताकि पुलिसकर्मियों के अहित में काम करने वाली सरकार के खिलाफ वे मतदान न कर सकें. इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका है. सुबोध ने ऐसे अधिकारियों की जांच कराकर दंडित किए जाने की भी मांग की है. नीचे आप भी पढि़ये मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजा गया पत्र.







