Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बस्‍ती में आजतक के रिपोर्टर के पुत्र पर युवती के अपहरण का मामला दर्ज

बस्ती के कोतवाली में आजतक के रिपोर्टर मजहर आजाद के पुत्र अशफारुल पर घर में घुस कर एक बीएससी की छात्रा से दुराचार और अपहरण का प्रयास करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला प्रेम प्रपंच से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अपने बेटे के रोज नये नये कारनामे से परेशान हो चुके सीनियर पत्रकार मजहर आजाद इस बार तो ऐसी दुविधा में फंस चुके हैं जहां वे किसी भी पुलिस अधिकारी के सामने बैठने के लायक नहीं रहे। इस घटना से जिले के सभी पत्रकारों का सर भी नीचा हो गया है।

बस्ती के कोतवाली में आजतक के रिपोर्टर मजहर आजाद के पुत्र अशफारुल पर घर में घुस कर एक बीएससी की छात्रा से दुराचार और अपहरण का प्रयास करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला प्रेम प्रपंच से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अपने बेटे के रोज नये नये कारनामे से परेशान हो चुके सीनियर पत्रकार मजहर आजाद इस बार तो ऐसी दुविधा में फंस चुके हैं जहां वे किसी भी पुलिस अधिकारी के सामने बैठने के लायक नहीं रहे। इस घटना से जिले के सभी पत्रकारों का सर भी नीचा हो गया है।

मामला 20 मार्च की दोपहर 2 बजे का है। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास आर.एन.पब्लिक स्कूल है, नेहा सिंह नाम की एक छात्रा अपने परिवार के साथ वहीं रहती है। मजहर का पुत्र अशफारुल अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा तथा युवती के साथ दुराचार करने तथा अपहरण का प्रयास करने लगा। युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया तो उसकी अशफारुल और उसके साथियों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर-शराब देख जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ बढ़ने लगी तो वो अपने साथियों के साथ भाग निकला। बाप की हनक पर अशफारुल इसके पहले भी कई हरकतें कर चुका है, परन्‍तु हर बार मजहर सेटिंग गेटिंग करके उसे बता ले जाते थे, पर इस बार मामला काफी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि अशफारुल आपराधिक प्रवृत्ति की मानसिकता का युवक है, जिसको उसने इस घटना के बाद साबित भी किया है। अब देखना है कि मजहर अपने बेटे की इस करतूत से उसे कैसे बचा पाते हैं।

पीडि़त युवती के परिवार की तरफ से दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस पर दबाव डालकर मामले को सलटाने की कोशिश की जा रही है। अशफारुल के इस कृत्‍य को प्रेम प्रसंग का रूप देने की कोशिश की जा रही है ताकि मामले को डाइलूट किया जा सके। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...