Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ ने उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया

नागपुर, महाराष्ट्र: बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ नागपुर द्वारा 6 नवम्बर को शहर के राजाराम सीताराम दीक्षित वाचनालय, धरमपेठ में कला के विभिन्न क्षेत्रों तथा पत्रकारिता में अपना अमूल्य योगदान देने वालों का सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही नागपुर में दीवाली स्नेह मिलन एवं बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ के युवा आघाडी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति दी गयी.
नागपुर, महाराष्ट्र: बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ नागपुर द्वारा 6 नवम्बर को शहर के राजाराम सीताराम दीक्षित वाचनालय, धरमपेठ में कला के विभिन्न क्षेत्रों तथा पत्रकारिता में अपना अमूल्य योगदान देने वालों का सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही नागपुर में दीवाली स्नेह मिलन एवं बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ के युवा आघाडी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति दी गयी.
 
बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ की ओर से हर साल शहर के एक पत्रकार का सम्मान किया जाता रहा है. इस साल संस्था की और से नागपुर टुडे के युवा एवं जुझारू पत्रकार श्री रविकांत कांबले, जी टी पि एल के कैमरा मेन श्री मयूर पोगले, आई बी लोकमत के श्री स्नेहदीप भोंगाडे को सम्मान चिन्ह देकर नवाजा गया. स्पॉट पत्रकारिता करने में माहिर रविकांत कांबले तथा सनी भोंगाडे ने बहुत से पीड़ितों को न्याय भी दिलाया है, इतना ही नहीं कुछ दागी पुलिस कर्मचारियों की गलतियां उजाकर अधिकारियों के सामने भी लाये हैं और अभी तक 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी करवाने में अहम भूमिका निभाई  है.
 
पत्रकारों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. खामला के युवा क्रांति मंच के अध्यक्ष श्री पंजू तोतवानी, प्रभाग क्र 56 ब के पार्षद श्री मुन्ना यादव, जरीपटका के सोनी मोनी जवैलर्स के श्री मनोज नीचवाणी, सेवानिवृत जिला न्यायाधीश श्री प्रकाश जी ढॉम्बरे, इन सभी का बहुजन मानवाधिकार संरक्षण संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बालासाहेब मेश्राम के हाथों सम्मान पत्र एवं पुस्प गुछ देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर युवा वर्ग को मानवाधिकारों के बारे में जानकारी दी गई.
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र. संगठन प्रमुख श्री विजय डी बजाज एवं उत्तर नागपुर विशेष कार्याध्यक्ष श्री प्रशांत शुक्ला द्वारा की गई. इस कार्यक्रम में संगठन के महाराष्ट कार्याध्यक्ष श्री कुमार पंचभूदे, विदर्भ महासचिव श्री सोहैल खान, अभिनय चनखेकर, मंगेश केलकर संगठन के युवा आघाडी के राजेश शिवहरे, अर्श सय्यद, नेहा घनशानी, ओमप्रकाश शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती भारती मेश्राम, अर्चना पाटिल, म.प्र. महासचिव श्रीमती पूजा बजाज, मालती गझभिए उपस्थित थी.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...