Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बांग्लादेश में पत्रकार पिटाई की फोटो को मुजफ्फरनगर कांड का बताकर सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहे सिरफिरे

हर आदमी पत्रकार है. यह सोशल मीडिया का नारा है. और, इस चक्कर में कुछ घनचक्कर ऐसी ऐसी हरकत कर रहे हैं कि आप अपना माथा पीट लें. बांग्लादेश में पिछले दिनों हिंसा और उपद्रव के दौरान एक टीवी पत्रकार को पीटने की तस्वीर रायटर एजेंसी ने रिलीज की. इस तस्वीर को कई वेबसाइट्स, अखबारों, चैनलों ने अपने यहां प्रचारित प्रसारित किया. बांग्लादेश में शांति स्थापना के बाद लोग इसे भूलने लगे. पर मुजफ्फरनगर कांड के बाद कुछ लोग मुस्लिमों के खिलाफ घृणा व नफरत का माहौल क्रिएट करने के लिए इसी तस्वीर का सहारा ले रहे हैं.

हर आदमी पत्रकार है. यह सोशल मीडिया का नारा है. और, इस चक्कर में कुछ घनचक्कर ऐसी ऐसी हरकत कर रहे हैं कि आप अपना माथा पीट लें. बांग्लादेश में पिछले दिनों हिंसा और उपद्रव के दौरान एक टीवी पत्रकार को पीटने की तस्वीर रायटर एजेंसी ने रिलीज की. इस तस्वीर को कई वेबसाइट्स, अखबारों, चैनलों ने अपने यहां प्रचारित प्रसारित किया. बांग्लादेश में शांति स्थापना के बाद लोग इसे भूलने लगे. पर मुजफ्फरनगर कांड के बाद कुछ लोग मुस्लिमों के खिलाफ घृणा व नफरत का माहौल क्रिएट करने के लिए इसी तस्वीर का सहारा ले रहे हैं.

ओरीजनल फोटो…

सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो…

तस्वीर में एक जर्नलिस्ट को कई लोग घेरे हुए हैं. सिरफिरे लोग ऐसा कहकर इसे फेसबुक व ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं कि जर्नलिस्ट हिंदू है और बाकी मुस्लिम. साथ ही तस्वीर को मुजफ्फरनगर कांड से जुड़ा बताया जा रहा है. पर जब कुछ लोगों ने नेट पर छानबीन की तो पता चला कि यह तस्वीर इसी साल छह मई की है और कई चर्चित वेबसाइट्स पर बांग्लादेश में हिंसा की खबर के साथ प्रकाशित हो चुकी है. इस तस्वीर के साथ एक वेबसाइट पर कैप्शन यूं है- ''टीवी पत्रकार को पीटते हिफाजत ए इस्लाम के कार्यकर्ता''. जिस टीवी जर्नलिस्ट को पीटता हुआ दिखाया जा रहा है, वह भी मुस्लिम है. पर सोशल मीडिया पर इसे हिंदू बताकर दो समुदायों में नफरत की दीवार खड़ी करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है. जर्मनी की वेबसाइट डायचेवेल पर यह तस्वीर व इससे संबंधित मूल खबर है, जिसे आप यहां क्लिक करके देख पढ़ सकते हैं…

http://www.dw.de/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%A5%E0%A5%80-%E0%A4%89%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2/a-16793919

मजेदार है कि कुछ लोग इस तस्वीर की ओरीजिन जानने की जगह फोटो को मुजफ्फरनगर की मान कर रक्षात्मक तर्क देने की कोशिश कर रहे हैं. एक वेबसाइट के संचालक इस तस्वीर को मुजफ्फरनगर की मानकर अपने एफबी वाल पर लिखते हैं- ''मुजफ्फरनगर दंगों की यह फोटो फेसबुक पर खूब प्रचारित की जा रही है। फोटो में साफ दिख रहा है कि मुस्लिम गुण्डों ने एक पत्रकार को घेर रखा है। किसी के हाथ में चाकू है, किसी के हाथ में तलवार। जो आप देख नहीं सकते है वह लिखकर बता दिया गया है। फोटो के ऊपर लिखा शांति संदेश भी यही बता रहा है कि मुस्लिम कितने बड़े गुण्डे होते हैं और किस तरह से कत्लेआम करते हैं। पत्रकार तक को नहीं छोड़ते हैं। ठीक है। लेकिन लाल घेरे में उठे हुए वे दो निहत्थे हाथ किसे बचाने के लिए बेताब हैं? क्या वे निहत्थे हाथ किसी हिन्दू के हैं? अगर मारनेवाले आठ दिख रहे हैं तो उन्हीं आठ हाथों में वे दो हाथ क्यों दिखाई नहीं देते जो किसी 'काफिर' पत्रकार की जान बचाने के लिए दांव पर लगे हुए हैं? वह सांप्रदायिकता है तो नफरत का सैलाब कौन सा मानवतावाद है?''

हालांकि कुछ ऐसे भी सजग पत्रकार हैं जिन्होंने यह बताने में देर नहीं लगाई कि यह तस्वीर मुजफ्फरनगर की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है. पत्रकार राहुल पांडेय फेसबुक पर लिखते हैं- ''ये फोटो बांग्‍लादेश में हुए दंगों के दौरान की है जि‍से रॉयटर्स ने जारी की थी। कृपया मेरी प्रोफाइल के फोटो आर्काइव में देखें, जि‍स दि‍न ये फोटो रॉयटर्स ने जारी की थी, उसी दि‍न वहां से उठाकर मैनें शेयर की थी।''

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...