गुवाहाटी। बांग्लादेश से आए 10 सदस्यीय पत्रकारों का एक दल बुधवार को तिपाईमुख में प्रस्तावित बड़े नदी बांध का दौरा किया। भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर के सहारे 15 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण कर प्रस्तावित नदी बांध वाले इलाके का जायजा लिया। राहीज इजाज के नेतृत्व में आए इन बांग्लादेशी पत्रकारों के साथ एनएचपीसी के अधिकारी तथा भारतीय विदेश मंत्रालय के मीडिया संपर्क अधिकारी रंजन मंडल मौजूद थे।
मालूम हो कि 1500 मेगावाट वाले इस नदी बांध का कार्य विभिन्न कारणों से अब तक शुरू नहीं हो सके इस बांध को लेकर बांग्लादेश आपत्ति जता चुकी है। पड़ोसी देश का कहना है कि बराक नदी पर बनने वाले इस बांध से उनके यहां खासा प्रभाव पड़ेगा। जबकि एनएचपीसी का कहना है कि बांध के कारण न ही बराक नदी की धारा प्रभावित होगी और न ही बांग्लादेश के इलाके में इसका कोई दुष्प्रभाव होगा।
गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.





