Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

बाइक से जा रहे टीवी जर्नलिस्ट को गोली मार दी, हालत स्थिर

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार रात एक पत्रकार को गोली मार दी गई. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. जानकारी मिलने पर घायल को हस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक एक निजी टीवी चैनल में कार्यरत पत्रकार ब्रजेन्द्र तिवारी गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल से उमरिया से अपने गांव अखड़ार जा रहे थे. जब वे रास्ते में पडने वाले गांव लोढा के पास पहुँचे तभी अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और भाग खड़े हुए.

गोली लगते ही ब्रजेन्द्र मोटरसाइकिल से गिर पड़े. गोली की आवाज़ और उन्हें गिरता देख सड़क किनारे बने ढाबे से उठकर लोग उनकी तरफ़ भागे. ब्रजेन्द्र से मिली जानकारी के बाद उन्होंने उमरिया में कुछ पत्रकारों को घटना से अवगत कराया. आननफानन में शहर भार के पत्रकार घटनास्थल पर जमा हो गए और ब्रजेन्द्र को शासकीय ज़िला चिकित्सालय ले जाया गया. ब्रजेन्द्र की दाहिनी बांह में गोली लगी थी.

जिला चिकित्सालय की ख्याति के अनुरूप ही लापरवाही और अव्यवस्था का नजारा हुआ. लहूलुहान ब्रजेन्द्र लगभग 15 मिनिट तक स्ट्रेचर पर ही पडे रहे और कोई भी उन्हें अटैंड करने नहीं आया. पत्रकारों द्वारा दबाव बनाने के बाद जूनियर डॉक्टर्स ने उनका उपचार शुरू किया. सबसे गंभीर बात तो यह है कि समाचार लिखे जाने तक सीएमएचओ अस्पतल नहीं पहुँच सके थे और न ही उनके बारे में कोई जानकारी ही मिल सकी. इस बात को लेकर शहर के पत्रकारों की अस्पताल पहुँचे ज़िला कलेक्टर से काफी कहा-सुनी भी हुई. ब्रजेंद्र तिवारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...