बाढ़ पीड़ित दुबले पतले युवक के कंधे पर बैठकर और उसे पानी में उतार कर रिपोर्टिंग करने वाले हट्ठे-कट्ठे पत्रकार नारायण परगईं पर आफत के बादल छंटते नहीं दिख रहे हैं. ताजी सूचना के मुताबिक देहरादून के थाना कोतवाली में नारायण परगई के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
यह मुकदमा एक अखबार की महिला संपादक प्रभा वर्मा ने दर्ज कराई है. इन महिला संपादक का आरोप है कि नारायण परगईं और उनकी पत्नी पिछले कई साल से द्वेष भावना के तहत उनके खिलाफ अपने अखबारों व वेब माध्यमों में एकपक्षीय निराधार खबरें छाप रहे हैं. यही भी आरोप लगाया है कि इनने कई अश्लील मैसेज व संदेश मोबाइल पर भेजा. प्रभा वर्मा ने नारायण परगईं के अलावा विजय जायसवाल और सचिन पर भी यही सब आरोप लगाए हैं, अतः इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.






