Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

‘बापू’ शब्द महात्मा गांधी के लिए है, आसाराम के साथ कतई इस्तेमाल न करें

सेवा में, सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली – ११०००१ : विषय : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम 'बापू' को अपमानित करने के सन्दर्भ में, महाशय, ('मुझे अच्छा नहीं लगता कोई हम नाम तेरा, कोई तुझ सा हो तो नाम भी तुझ सा रखे" — 'फ़राज़') आसाराम कौन है? क्या है? मुझे इस से कोई सरोकार नहीं। आसाराम के नाम के साथ आदर सूचक शब्द लगे या ना लगे, बुद्धिजीवियों और मीडिया से जुड़े लोगों में इस बात को लेकर काफी उठा पटक भी चल रही है। अंग्रेज़ी अख़बारों ने तो आदर सूचक शब्द लिखना लगभग बंद कर दिया है, पर हिंदी अख़बार अभी तक 'बापू' शब्द का मोह आसाराम के लिए नहीं छोड़ पाए हैं और लगातार लिख रहे हैं जिस पर मुझे घोर आपत्ति है।

इस देश में 'बापू' का दर्जा सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को हासिल है और भारत ही नहीं दुसरे मुल्कों में भी गाँधी जी को आदर स्वरुप 'बापू' कहा जाता है। ऐसे में किसी दुसरे व्यक्ति को अपने नाम के साथ 'बापू' शब्द लगाना राष्ट्रपिता के अपमान के समान है। आसाराम के नाम के साथ 'बापू' शब्द को तत्काल प्रभाव से बिना किसी धर्म को आड़े लाये नाकारा जाये क्यूंकि उसने कर्म कोई ऐसा नहीं किया के उसे 'बापू' कहा जाये। जघन्य अपराध के आरोपी को 'बापू' कहना और लिखना मेरी नज़र में देशद्रोह के समान है। इस सम्बन्ध में मैं 'बापू' के नाम को बदनाम करने वाले के लिए कड़ी सज़ा की मांग करता हूँ। अगर इस सन्दर्भ में कोई कड़ा क़दम नहीं उठाया गया तो आने वाले कल को कोई और भी 'बापू' नाम को कलंकित कर सकता है। इस दिशा में मैं आपकी तरफ से ऐसे लोगों के लिए कठोर नियम और दिशा निर्देश की अपेक्षा करता हूँ।

सादर

आपका

नैय्यर इमाम

शोध छात्र

व्यावहारिक भू-विज्ञानं विभाग

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान – रायपुर- ४९२०१०, छ. ग., भारत
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...