बाराबंकी में शनिवार को पंजाब केसरी कार्यालय में पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह की फर्जी मुकदमों में गिरफ़्तारी पर रोष प्रकट किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से यशवंत सिंह की फर्जी मुकदमों में गिरफ़्तारी की उच्च स्तरीय जाँच तथा एक निर्भीक-बेबाक पत्रकार यशवंत सिंह के साथ आतंकवादियों सरीखा व्यवहार करने वाले नोयडा पुलिसकर्मियों को दण्डित करने की मांग की।
बैठक में स्वतंत्र पत्रकार अरविन्द विद्रोही, मो. अतहर (पंजाब केसरी), तारिक किदवई (उर्दू आग), प्रदीप सारंग (टीवी १००), देवेन्द्र नाथ मिश्र (प्रतिदिन), दीपक निर्भय (यूपी न्यूज़), मो. असीम किदवई (जन माध्यम), संजय वर्मा, सतीश कश्यप, हृदेश श्रीवास्तव आदि पत्रकार साथी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें…





