Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘बालिका वधू’ नंबर वन, ये हैं टाप टेन टीवी प्रोग्राम

30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच यानी नए साल के पहले सप्ताह कलर्स पर प्रसारित शो 'बालिका वधू' टॉप पर रहा। आनंदी की शादी के बाद उसका ससुराल और जगदीश की लाइफ में एक नई लड़की की एंट्री होने और कहानी को नया मोड़ देने के कारण इस शो में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं जो कि दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। अब आनंदी का मेकओवर भी कर दिया गया है, आनंदी अब राजस्‍थानी ड्रेस के बजाय साड़ी में दिखाई देती है।

30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच यानी नए साल के पहले सप्ताह कलर्स पर प्रसारित शो 'बालिका वधू' टॉप पर रहा। आनंदी की शादी के बाद उसका ससुराल और जगदीश की लाइफ में एक नई लड़की की एंट्री होने और कहानी को नया मोड़ देने के कारण इस शो में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं जो कि दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। अब आनंदी का मेकओवर भी कर दिया गया है, आनंदी अब राजस्‍थानी ड्रेस के बजाय साड़ी में दिखाई देती है।

स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'दिया और बाती' इस सप्ताह नंबर दो पर रहा। इस शो में जहां सलमान खान ने अपनी दबंगई दिखाई थी, वहीं शो में कई और फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं जिससे दर्शकों का शो में लगातार इंटरेस्ट बना रहता है। स्टार प्लस पर ही प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नंबर तीन की पोजीशन पर है। इसी चैनल पर आने वाला शो 'प्यार का दर्द' भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।

स्टार प्लस पर आने वाला डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 5' इस सप्ताह अपनी नंबर चार में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इसका एक कारण शो में राहुल महाजन और डिम्पी, सानिया मिर्जा और शोएब, दीपशिख और केशव जैसी जोड़ियों का होना भी माना जा रहा है। न्यूली मैरिड जोड़ियों के डांस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' इस फेहरिस्त में नंबर पांच पर रहा। वही स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'साथ निभाना साथिया' नंबर छह पर है।

सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नए साल के पहले सप्ताह में नंबर सात की पोजीशन पर है। यानी दर्शक कॉमेडी शोज को भी खूब पसंद रहे हैं। कलर्स पर प्रसारित शो 'ससुराल सिमर का' में नया ट्विस्ट आ गया है। अब रोली को जहां एक और अपनी पति से तलाक लेने की नौबत आ रही है वहीं खुशी सारी प्रोपर्टी अपने प्रेमी के नाम कर रही है। शो का ये ट्विस्ट और रोली के षड्यंत्र के चलते शो की रेटिंग काफी बढ़ गई है जिससे शो आठवें नंबर की रैंक पर है।

कलर्स पर प्रसारित 'मधुबाला' में मधु के पिता बलराज के वापिस आने और मधु की बहन को फिल्म मिलने, मधु की मां की शादी की तैयारियां चलने जैसे कई और ट्विस्ट आने से शो टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा। टॉप 10 के अलावा सीआईडी, केबीसी, बिग बॉस, क्राइम पेट्रोल, देवो के देव म‌हादेव, फीयर फाइल्स और उतरन जैसे रियलिटी और नॉन रियलिटी शोज टॉप 20 की रैकिंग में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...