यशवंत जी नमस्कार, आप से एक गुज़ारिश है कि आप कम से कम इन दल्लों की बातों का यकीन ना किया करें. ये तो हरियाणा-यूपी बार्डर पर शराब सप्लाई करने का काम करते हैं. इनका नाम आप के भड़ास पर छप जाता है तो ये आपसे अपने अच्छे संबंधों का हवाला देकर इसके नाम की भी दलाली खाना शुरू कर देंगे. और ये गौरव सैनी, इसकी तो आदत पुलिस के कुत्तों की तरह है, जो खाता और भौंकता है.
ये तो हरियाणा-यूपी बार्डर पर पड़ा रहता है. वहां पुलिस वालों की टांगों के बीच से निकलता है. वहां से शराब की बोतलें बेच कर अपने मोबाइल व अयाय्शियों को पूरा करता है और इतना ही नहीं ये पैसा कई लोगों में बांटा जाता है. और अगर बात की जाये फैसल खान की तो ये महाशय तो कुकरमुत्ते की तरह यूं ही नेताओं की लल्लो चप्पो में लगे रहते हैं. इसी शिकायत के चलते इनको कुछ समय पहले न्यूज़ 24 से निकाला गया था. मुझे समझ नहीं आता कि जो खुद इतना नीच हो वो दूसरे को ऐसा बोलते हुए कैसे नहीं कतराता.
यशवंत जी मैं बताता हूं मुझे कामयाबियों की सीढि़यों पर ले जाने वाले यही शख्स पंकज बालियान हैं, जो आज इन दल्लों की दलीलों से बहुत क्षुबध हैं. बालियान साहब के लिए मैं बच्चे की तरह हूं. उन्होंने ने ही मुझे कैमरा चलाना सिखाया, जिसकी वजह से मैं मुजफ्फरपुर, मेरठ, बागपत, नोएडा, हरिद्वार जैसे जिलों में नामी चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुका हूं. आज देहरादून के एक नामी चैनल का स्टाफर हूं, जिसका पूर्ण श्रेय मेरे गुरु महाराज पंकज बालियान जी को जाता है. सब डरते हैं हमारे गुरुदेव की खबरों से, सबकी ऐसी की तैसी करके रखते हैं, तभी तो न्यूज24 और आईबीएन7 जैसे चैनल के रिपोर्टर बन सके हैं. किसी में औकात नहीं है जो इनका सामना कर सके.
दल्लों ने साजिश की है इन्हें आईबीएन7 से निकलवाने की, क्योंकि सहारनपुर के इन दल्लों ने चैनलों की आईडी को अपने कारों के आगे सजाकर बड़े-बड़े स्टीकर लगाकर उसमें हरियाणा-यूपी बार्डर पर अय्याशियों के लिए शराब जो सप्लाई करते हैं. और अब तो इलेक्शनों में छोटे मोटे नेताओं को सस्ती दारू सप्लाई कराने का ठेका जो मिलने वाला है. अब इन दल्लों का शुरू हो जाएगा आबकारी अधिकारियों का इंटरव्यू लेने का कार्यक्रम.
दीपक वत्स






