अनिल जांदू पत्रकारिता में फिर सक्रिय हो गए हैं. पारिवारिक व्यस्तता के कारण वे सक्रिय पत्रकारिता से एक साल दूर रहे. उस समय अनिल दैनिक सीमा सन्देश में ब्यूरोचीफ और राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. फिर से वे उसी अख़बार से वापसी कर रहे हैं. अनिल का कहना है कि इस अख़बार में मात्र 12 साल की उम्र से ही समाचार भेजने शुरू कर दिए थे. मैं आज जो कुछ भी हुं, सीमा सन्देश और प्रधान संपादक, मेरे पत्रकारिता क्षेत्र के गुरु ललित जी शर्मा के मार्गदर्शन के कारण ही हूँ.
बिकाश कुमार शर्मा ने नवभारत, बिलासपुर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने हिंदी को बाय बोल अंग्रेजी पत्रकारिता के साथ कदमताल शुरू किया है. बिकाश ने नई पारी की शुरुआत इंग्लिश डेली द हितवाद के साथ रायपुर में की है.





