अभी अभी सूचना मिली है कि कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को बिग बास से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. कार्टूनिस्ट असीम को बाहर किए जाने को लेकर महाराष्ट्र में कुछ नेता अभियान भी चला रहे थे और इसी के तहत कलर्स चैनल पर आज हमला भी किया गया.
माना जा रहा है कि कलर्स प्रबंधन दबाव में आ गया था और पूरे देश भर से सपोर्ट के बावजूद असीम त्रिवेदी को बाहर का रास्ता दिखाकर दबाव से बचने की कोशिश की. उधर, कलर्स के लोगों का कहना है कि बिग बास से बाहर किए जाने का जो फारमेट तैयार किया गया है, जो पैमाना बनाया गया है उसी के आधार पर सबसे कम वोट मिलने के कारण असीम त्रिवेदी को बिग बास के घर से जाना पड़ा है.

इन्हें भी पढ़ें….





