बिजनेस भास्कर, दिल्ली से खबर है कि हरवीर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे आर्थिक संपादक के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों का कहना है कि भास्कर की एचआर हेड रचना कामना से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. हरवीर सिंह के इस्तीफा देने के मूल कारणों का पता नहीं चल पाया है. हरवीर सिंह की गिनती अच्छे आर्थिक पत्रकारों में की जाती है. वे काफी समय से बिजनेस भास्कर से जुड़े हुए थे. हरवीर अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वैसे बताया जा रहा है कि उन्हें कहीं बेहतर ऑपर मिला है. इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है.






