दैनिक भास्कर समूह के बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर को लग रहा है प्रबंधन द्वारा बंद किये जाने की योजना है। लगातार छंटनी के दौर से गुजर रहे बिजनेस भास्कर के पांच साल पूरे होते होते इसकी टीम एक चौथाई भी नहीं रह गई है। इसी महीने में इसके मुंबई प्रमुख अजय कुमार, राजेश विक्रांत, अजीत सिंह की तीन सदस्यीय टीम को अखबार से बाहर कर दिया गया है।
मुंबई देश की वित्तीय राजधानी है फिर भी अब वहां पर इस अखबार में एकमात्र प्रशिक्षु रिपोर्टर ही बची है, जिसके सहारे काम चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ दिल्ली से भी राय तपन को निकाल दिया गया है। स्थिति यह है कि डेस्क पर एक कर्मचारी गैर हाजिर हो जाए तो एक पेज कम करना होता है। चर्चा है कि अखबार को प्रबंधन बंद कर सकता है क्योंकि इसमें उसकी दिलचस्पी नहीं बची है और अखबार लगातार घाटे में चल रहा है। पहले इस अखबार में कुल 200 के करीब कर्मचारी थे जो अब घटकर 50 के आस पास रह गए हैं। (कानाफूसी)





