बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार राधेकृष्ण शर्मा बंधु (75 वर्ष) का सात जनवरी 2014 को देर शाम निधन हो गया. बिजनौर पत्रकारिता के स्तम्भ रहे श्री बंधु ने कण्व भूमि नामक साप्तहिक पत्र स्वयं निकालकर पत्रकारिता की शुरुआत की.
बिजनौर दैनिक जागरण में एक लम्बे समय तक जिला प्रभारी रहे श्री बंधु श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रहे. उनकी आरिष्ठी सत्रह जनवरी को उनके नगर के मोहल्ला चाहशीरी पर हो रही है. प्रेस क्लब बिजनौर ने शोकसभा का आयोजन कर पत्रकार शिरोमणि रहे श्री बंधु को श्रद्धांजलि अर्पित की.
ज्योति लाल शर्मा
अध्यक्ष प्रेस क्लब
बिजनौर






