बिजनौर से खबर है कि पत्रकारों के सहयोग से प्रकाशित होने वाला सांध्य अखबार पब्लिके इमोशन अब अपना विस्तार करने जा रहा है. बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंकज भारद्वाज के निर्देशन में प्रकाशित हो रहे सांध्य दैनिक पब्लिक इमोशन को देहरादून, नई दिल्ली और लखनऊ से भी प्रकाशित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.
बिजनौर जिले में दो सांध्य दैनिक निकलते हैं इनमें से एक पिछले 34 सालों से प्रकाशित होता है, जबकि पब्लिक इमोशन ने पिछले तीन सालों के अपने अल्प प्रकाशन में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. उल्लेखनीय बात यह है कि यह अखबार पूर्ण रूप से पत्रकारों के स्वामित्व में प्रकाशित होता है.






