Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिना भाव व संवेदना के कविता हो ही नहीं सकती

: प्रमोद वर्मा संस्थान का तीसरा युवा रचना शिविर सम्पन्न : रायगढ़ । नये रचनाकारों को लिखने से अधिक पढ़ना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकारों की रचनाओं को पढ़ना, आत्मसात करना फिर लिखना ही एक मंत्र है । अधिकांश नया लेखक हड़बड़ी में रहता है जबकि साहित्य की कोई भी विधा मुकम्मल समय मांगती है। प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विश्वरंजन ने रायगढ़ में पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय स्मृति युवा रचना शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नये समय की अदृश्य चुनौतियों पर गंभीरता से विचार करना आज सभी युवा लेखकों का कर्तव्य होना चाहिए ।

: प्रमोद वर्मा संस्थान का तीसरा युवा रचना शिविर सम्पन्न : रायगढ़ । नये रचनाकारों को लिखने से अधिक पढ़ना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकारों की रचनाओं को पढ़ना, आत्मसात करना फिर लिखना ही एक मंत्र है । अधिकांश नया लेखक हड़बड़ी में रहता है जबकि साहित्य की कोई भी विधा मुकम्मल समय मांगती है। प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विश्वरंजन ने रायगढ़ में पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय स्मृति युवा रचना शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नये समय की अदृश्य चुनौतियों पर गंभीरता से विचार करना आज सभी युवा लेखकों का कर्तव्य होना चाहिए ।

उद्घाटन अवसर के मुख्य अतिथि प्रो. रोहिताश्व ने कहा कि वे संस्थान के हर शिविर में आते रहे हैं । छत्तीसगढ़ में जिस तरह यह संस्थान राग-द्वेष से मुक्त होकर नवागत लेखकों के लिए उद्यम कर रहा है वह देश के बड़े बड़े प्रतिष्ठानों के वश की बात नहीं । संस्थान द्वारा आयोजित यह तीसरा रचना शिविर था जो 7 से 9 जनवरी तक चला । शिविर की शुरूआत रायगढ़ के युवा संगीतकार श्री मनहरण सिंह ठाकुर व चंद्रा देवांगन द्वारा महाकवि निराला के गीत गायन से हुई । उद्घाटन सत्र का संचालन करते हुये युवा लेखक श्याम नारायण श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम आमंत्रित वरिष्ठ साहित्यकारों का परिचय कराया । स्वागत भाषण दिया सुपरिचित आलोचक डॉ. बलदेव ने ।

ज्ञातव्य है कि संस्थान द्वारा देश के युवा एवं संभावनाशील रचनाकारों विशिष्ट और वरिष्ठ साहित्यकारों के माध्यम से साहित्य के मूलभूत सिद्धान्तों, विधागत विषेशताओं, परंपरां व समकालीन प्रवृत्तियों से परिचित कराने, उनमें संवेदना और अभिव्यक्ति कौशल को¨ विकसित करने, प्रजातांत्रिक और शाश्वत जीवन मूल्यों के प्रति उन्मुखीकरण तथा स्थापित लेखक और उनकी रचनाधर्मिता से परिचित कराने की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ की विभिन्न जनपदों में निःशुल्क रचना शिविर आयोजित किया जा रहा है।

12 से अधिक कृतियों का विमोचन

शिविर के उद्घाटन अवसर पर कुछ प्रमुख कृतियों का विमोचन हुआ । जिसमें – फ़िराक़ गोरखपुरी पर केंद्रित एकाग्र कुछ ग़में जाना कुछ ग़में दौरा ( विश्वरंजन ), आलोचनात्मक कृति “साहित्य की सदाशयता ( जयप्रकाश मानस ), ललित निबन्ध संग्रह परम्परा का पुनराख्यान ( डॉ. श्रीराम परिहार ) छंद प्रभाकर ( डॅा. सुशील त्रिवेदी ) छंद प्रभाकर ( आचार्य जगन्नाथ प्रसाद 'भानु' रचित कृति – डॉ. सुशील त्रिवेदी), बाल कविता संग्रह- मैना की दूकान ( शंभु लाल शर्मा वसंत ), व्यंग्य संग्रह- कार्यालय तेरी अकथ कहानी ( वीरेन्द्र सरल ) हिंदी के प्रथम साहित्य-शास्त्री- जगन्नाथ प्रसाद 'भानु' ( डॉ. सुशील त्रिवेदी ) , छत्तीसगढ़ी कविता संग्रह (शिव कुमार पाण्डेय), गीत संग्रह (गीता विश्वकर्मा), संग्रह संस्थान की त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका पाण्डुलिपि का पांचवा अंक, कविता संग्रह टूटते सितारों की उड़ान ( लक्ष्मी नारायण लहरे ) कविता संग्रह सुगीत कलश ( भागवत कश्यप ) आदि प्रमुख कृतियाँ हैं ।

विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और मार्गदर्शन

इस रचना शिविर में समकालीन कविता : भाव, मूल्य और सरोकार व समकालीन कविता : शिल्प और संप्रेषणीयता सत्र की अध्यक्षता प्रतिष्ठित आलोचक व गोवा विश्वविद्यालय के प्रो.रोहिताश्व ने की । और सत्र के प्रमुख वक्ता थे – बाँदा से पधारे कवि नरेन्द्र पुण्डरीक, कोलकाता के कवि व आलोचक प्रफुल्ल कोलख्यान व भिलाई के कवि नासिर अहमद सिकंदर । संचालन का दायित्व निभाया अशोक सिंघई ने । स्त्र का निष्कर्ष था कि प्रत्येक रचनाकार को अपने आसपास घट रही घटनाओं को निरंतर देखना चाहिए, उनमें मानवीय संवेदनाओं को तलाशना चाहिये क्योंकि बिना भाव व संवेदना के कविता हो ही नहीं सकती, भाव के बिना कविता का कोई मूल्य नही है। निष्चय ही कविता का शिल्प भी उसकी संप्रेषणीयता में सहायक होता है ।

छांदस विधाओं पर तीन सत्र निर्धारित थे पहला गीत : भाव और शिल्प, दूसरा नवगीत : लघुक्षण में सघन भाव व्याकुलता तथा ग़ज़ल : हृदय का तनाव और भावाकृति । इस विषय पर अक्षत के संपादक और हिन्दी के प्रतिष्ठित ललित निबंधकार डॉ. श्री राम परिहार (खंडवा), रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व रीडर और भाषाविद् डॉ. चितरंजन कर, वरिष्ठ गीतकार एवं आलोचक श्रीकृष्ण कुमार त्रिवेदी (फतेहपुर), कवि रवि श्रीवास्तव (भिलाई) व वरिष्ठ शायर मुमताज (भिलाई) ने व्यापक मार्गदर्शन दिया व रचनाओं का परीक्षण कर सुझाव दिया । संचालन किया फैजाबाद के युवा रचनाकार अशोक कुमार प्रसाद ने ।

बालगीत : बाल मन की समझ और सहज संप्रेषणीयता जैसे नये विषय पर बाल साहित्य की तमाम बारीकियों पर एक सार्थक बहस हुई । जिसकी अध्यक्षता की वरिष्ठ दिल्ली से आमंत्रित बाल साहित्यकार रमेश तैलंग ने और प्रमुख वक्ता रहे शंभू लाल शर्मा बसंत, प्रफुल्ल कोलख्यान । रमेश तैलंग का मानना था कि बाल साहित्य की रचनाओं में उद्देश्यपूर्ण रूप से निहित होना चाहिए और हमें प्राचीन परम्परा से आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि आज के बच्चे विज्ञान और तकनीकी के परिवेश में पल रहे हैं । सत्र का कुशल संचालन डॉ. चितरंजन कर ने किया।

कहानी विधा पर दो सत्र निर्धारित किये गये थे – कहानी कथा वस्तु और विविध शिल्प तथा कहानी मूल्य और सरोकार । इस महत्वपूर्ण विषयों पर डॉ. रोहिताश्व, प्रफूल्ल कोलख्यान, श्रीकृष्ण कुमार त्रिवेदी, आदि ने कथाओं के शिल्प और कथ्य में हुए परिवर्तन और विकास पर सिलसिलेवार जानकारी देकर कई कहानियों का अनुशीलन किया ।

3 वरिष्ठ कवियों को साधना सम्मान
इस अवसर पर रायगढ़ के तीन वरिष्ठ कवियों जनकवि आनंदी सहाय शुक्ल, गुरुदेव काश्यप, ईश्वर शरण पांडेय को सुदीर्घ साहित्य साधना के लिए प्रमोद वर्मा साधना सम्मान से अंलकृत किया । उन्हें प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और संस्थान द्वारा प्रकाशित 2 हजार रुपयों की साहित्यिक कृतियां भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कविता पाठ

कविता पाठ की बारीकियों से परिचित कराने के लिए आयोजन में वरिष्ठ और नवागत रचनाकारों के लिए दो दिन रचना पाठ का आयोजन भी किया गया जिसमें जनकवि आनन्दी सहाय शुक्ल, डॉ. रोहिताश्व, विश्वरंजन, प्रफुल्ल कोलख्यान, डॉ श्री राम परिहार, मुमताज, नरेन्द्र पुण्डीक, रमेश तैलंग, डॉ. सुशील त्रिवेदी, नरेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. चित्तरंजन कर, विजय राठौर, जयप्रकाश मानस, राम लाल निशाद, राम किशन डालमिया, शंभूलाल शर्मा आदि ने अपनी रचनाओं की माध्यम से नये रचनाकारों को शिल्प, भाव व सरोकार के प्रति सजग किया । एक अलग सत्र में 40 से अधिक युवा रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया जिसमें कुमार वरुण, रमेश कुमार सोनी, कन्दर्प कर्ष, कृष्णकुमार अजनबी, श्याम नारायण श्रीवास्तव, अंजनी कुमार अंकुर, अमित दूबे, ललित शर्मा, श्लेष चन्द्राकर, मो. शाहिद, कमल कुमार स्वर्णकार, गीता विश्वकर्मा, आशा मेहर किरण, वाशिल दानी, प्रमोद सोनवानी, देवकी डनसेना, बनवारी लाल देवांगन आदि प्रमुख हैं ।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवा लेखक श्याम नारायण श्रीवास्तव, के. के. स्वर्णकार, अंजनी कुमार अंकुर के अलावा कमल बहिदार, कन्दर्प कर्ष, सुजीत कर, सनत चौहान, नील कमल वैष्णव, बसंत राघव, लक्ष्मी नारायण लहरे, शिवकुमार पांडेय, प्रभात त्रिपाठी, शिव शरण पाण्डेय, गिरिजा पांडेय, किशन कुमार कंकरवाल ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी । समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष व कार्यकारी निदेशक की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।

रायगढ़ से श्याम नारायण श्रीवास्तव की रपट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...